दैनिक खबर: आज 07 जून, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी: 29 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर:
नई दरें आज रात 12 बजे से लागू; दिल्ली में अब चुकाने होंगे ₹942।मार्च में हुई वृद्धि को मिलाकर ₹89 की लगी चपत, तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार को बताया जिम्मेदार
बांग्लादेश लौटने के लिए खुद सामने आ रहे अवैध प्रवासी:
पश्चिम बंगाल के हकीमपुर चेकपोस्ट पर बांग्लादेशी नागरिकों की भारी भीड़: खुद ही पहचान बताकर वापस लौटने की जता रहे इच्छा; बीएसएफ (BSF) ने शुरू की सख्त बायोमीट्रिक जांच
मानसून महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में पहुंचा:
महाराष्ट्र के देवगढ़ पहुंचा मानसून, अगले 2 दिनों में पूरे राज्य को कवर करने का अनुमान; पूर्वोत्तर के मिजोरम और मणिपुर में भी दी दस्तक।
6 हजार की नौकरी से शुरू किया सफर, अब निकले करोड़ों के आसामी:
ओडिशा के इंजीनिनाथ बेहरा के 9 ठिकानों पर विजिलेंस का छापा; 5 इमारतें, 13 प्लॉट और 2.4 करोड़ कैश बरामद।
इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले बढ़ा आंतरिक कलह:
लेफ्ट, जेएमएम (JMM) और डीएमके (DMK) ने कांग्रेस पर लगाया सहयोग न करने का आरोप; टूट की कगार पर विपक्षी गठबंधन!
अमेरिका और इजराइल में बढ़े मतभेद:
इजराइल द्वारा अमेरिकी अधिकारियों की जासूसी करने की आशंका पर पेंटागन में बढ़ी चिंता; काउंटर-इंटेलिजेंस खतरे का स्तर बढ़ाकर किया ‘क्रिटिकल’
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते जाएंगे उत्तर कोरिया:
8 और 9 जून को किम जोंग उन से करेंगे मुलाकात; 2019 के बाद जिनपिंग का पहला प्योंगयांग दौरा।
कुवैत के नागरिकता कानून 1959 में बड़ा संशोधन:
नए नियमों के बाद हजारों लोगों की नागरिकता खत्म; 3 महीने के भीतर छोड़नी होगी दूसरे देश की नागरिकता।
दिल्ली-NCR में 25 से 30 जून के बीच पहुंचेगा मानसून;
मौसम विभाग ने जताई पूरी संभावना,
उमस भरी गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत।आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस महीने दिल्ली तक पहुंच जाएगा और जून के तीसरे सप्ताह तक देश के अधिकांश हिस्सों को कवर करेगा।
दिल्ली के नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री का भीषण अग्निकांड;
दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, आसमान में छाया जहरीला काला धुआं; किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
दिल्ली की मंडोली जेल में चार माह में 4 कैदियों की मौत:
तिहाड़ जेल के एक्सटेंशन मंडोली जेल में बीते 4 महीनों में 4 कैदियों की संदिग्ध मौत।
NEET पेपर लीक मामला:
दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद जंतर-मंतर पर जुटे CJP समर्थक; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन संपन्न।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा सियासी बवाल:
सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज; सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन।
सिरसा में बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा:
बुलेट से पटाखे बजा रहे लड़कों ने ट्रैफिक पुलिस SHO से की हाथापाई; रिटायर्ड पुलिसकर्मी के नाबालिग पोते ने काटा बवाल, बुलेट इंपाउंड कर 40 हजार का चालान।
न्यू चंडीगढ़ टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम:
न्यू चंडीगढ़ के यादविंद्र सिंह स्टेडियम में ऐतिहासिक टेस्ट मैच का पहला दिन: केएल राहुल और लोकल बॉय शुभमन गिल के शानदार शतकों से भारत मजबूत; 3 विकेट पर बनाए 368 रन।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान:
कृषि विभाग की 800 एकड़ भूमि प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों को ही मिलेगी पट्टे पर; 10 वर्षों तक करनी होगी नेचुरल फार्मिंग।
पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
पिंजौर में व्यापारी की हत्या के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह सस्पेंड; कानून व्यवस्था में लापरवाही पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता का बड़ा एक्शन।
वार्ड नंबर-14 की अमन, चमन और अंबेडकर कॉलोनी के लिए ऐतिहासिक रविवार:
35-40 वर्षों से लंबित सड़क परियोजना का राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया शिलान्यास।
'ऑपरेशन मैदान' के तहत अंबाला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई:
115 ग्राम हेरोइन और गाड़ी सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार; पुराने मामले में 1 और आरोपी काबू,पकड़े गए आरोपियों में से कई का है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड।
अंबाला साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
17 लाख रुपये की ऑनलाइन टास्क धोखाधड़ी मामले में लखनऊ से चौथा आरोपी गिरफ्तार; घर बैठे मोटा पैसा कमाने का लालच देकर की थी लाखों की ठगी।
अंबाला छावनी पुलिस की मुस्तैद कार्रवाई:
मॉल रोड से लोहे की ग्रिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।पुलिस ने घटना के कुछ ही समय के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
बैंक की जिद और सिस्टम की बेरुखी: फर्रुखाबाद में टूटे पैर के साथ 73 साल की बुजुर्ग महिला को ठेले पर लेटकर पहुंचना पड़ा बैंक, झुलसाती धूप में छाता ताने दर्द से कराहती रहीं दादी
Next