भाजपा द्वारा अम्बाला छावनी में सेवा पखवाड़ा बड़े उत्साह और जन-सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है : भाजपा नेता कपिल विज
अम्बाला, 28 सितम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भाजपा शास्त्री मंडल द्वारा मच्छौंडा वार्ड नंबर 21 में आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता कपिल विज ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अत्यंत सुदृढ़ और संगठित तरीके से कार्य कर रहा है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज जी के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा जो प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्तूबर तक चलेगा, बड़े उत्साह और जन-सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी भाजपा के चारों मंडलों ने कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
इससे पहले शास्त्री मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, उपप्रधान विपिन खन्ना, महामंत्री बलित नागपाल, तरविंदर सिंह, पार्षद बलजिंदर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि स्वागत किया। शिविर में कपिल विज ने भी विभिन्न तरह की जांच स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा करवाई। उन्होंने उपस्थित सीएमओ डा. राकेश सहल व पीएमओ डा. पूजा से शिविर की जानकारी ली। कपिल विज ने स्थानीय निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जांच शिविर में पहुंच इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में लगभग 405 लोगों ने विभिन्न डॉक्टरों को मेडिकल जांच करवाई जिन्हें दवाएं निशुल्क वितरित की गई। नेत्र रोगियों को 132 चशमे मुफ्त दिये गए जबकि लगभग 300 लोगों ने नेत्रों की जांच करवायी। बीपी व शूगर के लगभग 310 लोगों की जांच करवायी, इसी प्रकार सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ को लगभग 200 लोगों ने दिखाया, दंत विशेषज्ञ को लगभग 75 लोगों ने अपने दांतों को दिखाया, ईएनटी व महिला रोग विशेषज्ञ से लगभग 20 लोगों ने जांच करवाई, टीबी व चैस्ट एक्स रे लगभग 20 लोगों ने जांच करवायी, इसी प्रकार खून जांच के लगभग 100 लोगों के सैंपल लिए गए। 17 लोगों की ईसीजी की गयी। आईबीएमडी मशीन से लगभग 150 लोगों ने जांच करवाकर मुफ्त दवा ली। इस अवसर पर सिविल अस्पताल, एमएम मुलाना, टीबी एवं बीएमडी टीमें मुख्य रूप से उपस्थित रही।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन स्वर्ण कौर, उपप्रधान ललता प्रसाद, मार्किट कमेटी चेयरमैन बलविंदर सिंह के अलावा प्रधान प्रवेश शर्मा, उपप्रधान विपिन खन्ना, रवि वर्मा, अरविंद राणा, महामंत्री बलित नागपाल व तरविंदर सिंह, दीपक भसीन, पार्षद बलजिंदर सिंह, पार्षद शशि लोंगिया, गौरव सैनी, प्रियंका मास्टर, पूर्व पार्षद नीलम शर्मा, सन्नी तुली के साथ महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनिता पाटिल, सचिव सोनिया देसवाल, मीडिया प्रभारी अशोक ठाकुर, सतीश, नविंदर, दीपक व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।