सेवा पखवाड़े को लेकर लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविरों का लोग उठा रहे भरपूर लाभ : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

श्याम नगर में आयोजित किए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में 445 लोगों ने करवाई मेडिकल जांच

अम्बाला, 29 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है और इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी कार्यक्रमों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कैबिनेट मंत्री सोमवार को सेवा पखवाड़ा के तहत श्याम नगर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने यहां पर लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन भी किया और चिकित्सकों से बातचीत कर यहां पर जो स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही थी उसकी जानकारी ली। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर सिविल सर्जन डा. राकेश सहल, पीएमओ डा. पूजा व भाजपा के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनदंन किया।
कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितम्बर को जन्मदिन से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन तक चलेगा। उन्होंने कहा कि चारों मंडलों में सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम किए गए हैं। इसी कडी में ग्रामीण मंडल द्वारा आज यहां पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य जांच शिविर में एक्स-रे, ईसीजी व अन्य टेस्ट हो रहे हैं। यहां मरीजों को दवाएं भी निशुल्क दी जा रही है। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के साथ-साथ अन्य चिकित्सक विशेषज्ञों द्वारा भी मरीजों की जांच की जा रही है। गंभीर केसों को सिविल अस्पताल रेफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में लोग आगे आकर इसका लाभ भी उठा रहे हैं।
कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत भी किया। इस अवसर पर मिक्की मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रामायण पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि के साथ-साथ अन्य उपस्थित सभी ने तालियां बजाकर इस प्रस्तुति की सराहना की।

बॉक्स:- स्वास्थ्य जांच शिविर में ओपीडी के तहत 445 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। जिसमें शुगर के तहत 102 पुरुषों, 85 महिलाओं ने तथा ईसीजी के तहत 27 लोगों ने, बीपी के तहत 96 पुरूषों ने व 92 महिलाओं ने, वीडीआरएल के  तहत 20 ने, एक्सरे के तहत 10, लैब टैस्ट 145 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसके अलावा 148 लोगों को चश्में भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल, डॉ. पूजा, ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बहगल, भाजपा पदाधिकारी किरण पाल चौहान, राम बाबु यादव, मदन लाल शर्मा, भारत कोछड़, नरेन्द्र राणा, पार्षद संजीव अत्री, मुकेश पासी, शिल्पा पासी, बिल्लू राणा, हिमांशु, साधना, उद्यम सिंह, प्राचार्या मिक्की मॉडल स्कूल मिकजीत वालिया के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous

टी.बी. मुक्त अभियान में राज्य सरकार तेजी और प्रभावी ढंग से कर रही कार्य: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Next

भाजपा द्वारा अम्बाला छावनी में सेवा पखवाड़ा बड़े उत्साह और जन-सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है : भाजपा नेता कपिल विज