सेवा पखवाड़े को लेकर लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविरों का लोग उठा रहे भरपूर लाभ : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 27 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितम्बर को जन्मदिन से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन तक चलेगा।
सारे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है और इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी कार्यक्रमों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। उन्होंने कहा कि चारों मंडलों में सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम किए गए हैं। स्वास्थ्य जांच शिविर में मेडिकल चेकअप कैंप में एक्स-रे, ईसीजी व हर टेस्ट हो रहे हैं। यहां मरीजों को दवाएं भी दी जा रही है। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के साथ-साथ अन्य चिकित्सक विशेषज्ञों द्वारा भी मरीजों की जांच कर रही है। गंभीर केसों को सिविल अस्पताल रेफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में लक्ष्य 75-75 यूनिट रक्त एकत्रित करने का रखा गया था, लेकिन शिविरों में रक्दान देने के लिए ज्यादा लोग आ रहे हैं और आज यहां पर आयोजित रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान दिया है। सारे मंडलों में रक्तदान शिविर का जो टारगेट था वह सभी ने पूरा किया है।
मंत्री अनिल विज आज सेवा पखवाड़ा के तहत गोबिंदनगर में बांके बिहारी धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको प्रोत्साहित भी किया।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री अनिल विज ने रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं से बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है और रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है। एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदाताओं से अन्य को भी प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल, डॉ. पूजा, नगर परिषद की उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी बिजेन्द्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, राजीव डिम्पल, आरती सहगल, नरेन्द्र राणा, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, रमन छतवाल, संजीव अत्री, डब्बू बिन्द्रा, पुनीत सरपाल के साथ-साथ अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।