15/04/25

दक्षिणी पश्चिमी कमांड का स्थापना दिवस समारोह आयोजित, हमारे देश के सैनिक त्याग और समर्पण के प्रतीक

एन.एस. बाछल, 15 अप्रैल, जयपुर।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को दक्षिणी पश्चिमी कमांड के 21 वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान इस कमांड द्वारा किए जा रहे देश की सुरक्षा के लिए सेन्य कार्यों की सराहना की तथा कहा कि सीमाओं पर सैनिक माँ भारती के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करते हैं।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारतीय सेना सात कमांडों में विभाजित है। उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी, मध्य, दक्षिण पश्चिमी और सेना प्रशिक्षण कमान। सभी कमांड की विशिष्ट ज़िम्मेदारियाँ और संचालन क्षेत्र हैं। इसीलिए भारत की इस सेना कमांड को सप्त शक्ति कमांड कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सेना के कमांडों अपने लिए नहीं देश के लिए लड़ते हैं। सैनिक हमारे देश की सीमाओं के सजग प्रहरी ही नहीं हैं, वे त्याग और समर्पण के भी प्रतीक हैं।

आरम्भ में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा माँ भारती के लिए बलिदान हुए सैनिको को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Previous

अम्बाला छावनी नई अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों को 10 रुपए प्रति थाली की दर से मिलेगा भोजन : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

Next

अंबेडकर जयंती पर उत्तर प्रदेश के एटा में युवक को मारी गोली, भारी फोर्स पहुंची, हालात काबू में