18/04/25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जाने की प्रशंसा की

आरएस अनेजा, 18 अप्रैल नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जाने की प्रशंसा करते हुए आज इसे हमारे शाश्वत ज्ञान और समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मान्यता प्रदान किया जाना बताया।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से एक्‍स पर किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा:

“समूचे विश्‍व में प्रत्‍येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण!

गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया जाना हमारे शाश्वत ज्ञान और समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मान्यता प्रदान किया जाना है।

गीता और नाट्यशास्त्र ने सदियों से सभ्यता और चेतना का पोषण किया है। उनकी अंतर्दृष्टि दुनिया को प्रेरित करना जारी रखे हुए है।

Previous

हीटवेव को देखते हुए दवाओं की हो समुचित उपलब्धता— एमडी, आरएमएससीएल

Next

सुरक्षा बलों के त्याग और तपस्या के कारण ही हम सुरक्षित हैं