अम्बाला छावनी में स्थापित होगी डा. भीमराव अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जारी की 50 लाख रुपए की राशि
अम्बाला/चंडीगढ़, 31 मार्च - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार डा. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा अम्बाला छावनी में 12 क्रास रोड पर स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापित करने के लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपए की राशि नगर परिषद अम्बाला सदर को जारी की गई है और जल्द अब डा. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा को 12 क्रास रोड पर स्थापित होगी।
गौरतलब है कि डा. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, समाज सुधारक, प्रखर अर्थशास्त्री और दलितों के मसीहा थे। उन्होंने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया, 'शिक्षित, संगठित और संघर्ष करो' का नारा दिया, और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने। उनके प्रमुख योगदानों में सामाजिक समानता, मानवाधिकार, और शिक्षा का प्रसार शामिल है।
डा. अम्बेडकर ने उन्होंने जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने 'शिक्षित, संगठित और संघर्ष करो' का नारा दिया और पीड़ितों के उत्थान के लिए 'पीपल्स एजुकेशन सोसाइटी' जैसी संस्थाएं स्थापित की। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डिग्री प्राप्त की। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन के लिए हिंसक तरीकों की जगह संवैधानिक, लोकतांत्रिक और कानूनी तरीकों पर जोर दिया।
-------------------------------------