31/03/26

अम्बाला : अयोध्या धाम गई विशेष ट्रेन में श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों का वितरण

अभिकान्त, 31 मार्च अम्बाला : अयोध्या धाम की यात्रा पर गई विशेष ट्रेन में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया। यात्रा के दौरान डॉक्टर अनिका अग्रवाल, डॉक्टर पीयूष चहल, साहिल फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स प्रियंका की टीम ने ट्रेन में सफर कर रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।


डॉ. अनिका  ने बताया कि यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं ने सर्दी, खांसी, जुकाम, दस्त, उल्टी और बुखार जैसी सामान्य बीमारियों की शिकायत की है।टीम ने मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाईं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।


श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबी यात्रा के दौरान इस तरह की चिकित्सा सुविधा मिलने से उन्हें सुरक्षित और निश्चिंत होकर यात्रा करने में मदद मिली। स्वास्थ्य टीम ने यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने, मौसम के अनुसार सावधानी बरतने और नियमित रूप से पानी पीने की सलाह भी दी।

#AyodhyaDham #AmbalaNews #HealthDepartment #RamBhakti #PilgrimageHealth #SpecialTrain #DoctorOnCall #ServiceToHumanity #AyodhyaSpecial #AmbalaUpdate #Danikkhabar

Previous

अम्बाला छावनी में स्थापित होगी डा. भीमराव अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जारी की 50 लाख रुपए की राशि

Next

अम्बाला में अंतरराष्ट्रीय शहीदी स्मारक का कार्य अंतिम चरण में; महानिदेशक ने फूड कोर्ट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का जायजा लिया