10/08/26

पाली जिले के सुमेरपुर में विकास का महा-उत्सव, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया 7.71 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

एन.एस.बाछल, 10 अगस्त, जयपुर।

पाली के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने और सड़कों का जाल बिछाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने एक ही दिन में कुल 07 करोड़ 71 लाख रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक भव्य और गरिमामय समारोह के दौरान इन सभी कार्यों का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास संपन्न हुआ। शहरी क्षेत्र के विकास को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री ने नगरपालिका के निजी मद से 58,89,040 रुपयें की लागत से वार्ड नंबर 26 में नवनिर्मित सीसी रोड का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने दो अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखी, जिसमें पालिका के निजी मद से 40,49,775 रुपये की लागत से गांधी मूर्ति से भैरों चौक तक मुख्य बाजार में विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा।

यातायात को सुगम बनाने और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बड़े बजट की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। बजट वर्ष 2025-26 के तहत भगत सिंह सर्किल से जाखानगर एनएच-62 चौराहे तक सड़क चौड़ाईकरण का मुख्य कार्य होगा। इसी तरह 1.05 करोड़ रुपये की लागत से बजट घोषणा के तहत भगत सिंह सर्किल से एनएच-62 वाया टाउन हॉल तक डामरीकरण किया जाएगा। इसी के साथ जाखानगर पुलिया के चौड़ाईकरण का कार्य भी करवाया जाएगा। जिससे वर्षों से दुर्घटना संबंधी जोन के इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ होगी।

इसी के साथ 24 लाख रुपए से साई वाटिका के पास गली नंबर 1 से सोहन सिंह जुझार सिंह मार्ग तक डामरीकरण होगा। साथ ही बजट घोषणा 2024-25 के 1 करोड़ रुपये की लागत से सड़क मरम्मत के तहत सुमेरपुर के स्वागत गेट से राजगुरु सर्किल, जवाई बांध रोड से झांसी रानी सर्किल, भैंरू चौक से झांसी रानी सर्किल, जागनाथ मंदिर से शनि महाराज मंदिर (देवनगरी), मेहता प्याऊ से शीतला माता मंदिर होते हुए नहर तक, और हनुमान मंदिर से नामदेव चौक तक की सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर व सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सांसद कोष से 37 लाख रुपये की कुल लागत से छह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों (गलथनी, कोलीवाड़ा, बलुपुरा, पावा, देवतरा और सलोदरिया) में नवनिर्मित टीन शैड्स का लोकार्पण किया गया। वहीं, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर में बालिकाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सांसद कोष से 7,34,065 रुपये की लागत से विद्यालय परिसर में बनने वाला आधुनिक बास्केटबॉल मैदान का शिलान्यास किया गया।  इससे छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। 

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित - वन राज्यमंत्री राजस्थान

Next

ओपीएस विद्या मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर: छात्रों को बाल अधिकारों और पॉक्सो एक्ट के प्रति किया गया जागरूक