राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित - वन राज्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 10 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) संजय शर्मा ने सामान्य चिकित्सालय अलवर में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत दो दवा वितरण केंद्रों का उद्घाटन किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्सालय में अलवर जिला ही नहीं वरन आसपास के राज्य के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत शुरू किए गए दो दवा वितरण केंद्रों से मरीजों को दवा उपलब्ध होने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा तंत्रा को मजबूती प्रदान करने हेतु निरन्तर काम कर रही है। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया हो सके इसके लिए मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ किया जा रहा है। वहीं निःशुल्क दवा एवं जांच योजना के लाभ के साथ-साथ मरीजों को गंभीर बीमारियों में चिकित्सकीय खर्च से राहत प्रदान करने हेतु आयुष्मान योजना के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके उपरान्त वन राज्यमंत्री ने सामान्य चिकित्सालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने का यह सबसे उपयुक्त समय है। अतः प्रत्येक व्यक्ति धरती मां के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करते हुए ना केवल पौधा लगाए, बल्कि उसकी सार संभाल भी करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
विश्व शेर दिवस हमें वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
Next