अम्बाला शहर: एसडीएम दर्शन कुमार ने ली सर्वदलीय बैठक; 12, 13, 26 और 27 सितंबर को लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर
जे कुमार अम्बाला शहर, 9 सितंबर 2026 : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Voter Special Revision Campaign) के तहत अम्बाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार ने आज अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने पर चर्चा की गई।
एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि जिले में पात्र मतदाताओं की सुविधा के लिए 12, 13, 26 और 27 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन तिथियों पर सभी बीएलओ (BLO) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को फॉर्म 9, 10, 11, 11A और 11B की प्रतियां भी वितरित की गईं।
किस काम के लिए कौन-सा फॉर्म भरें:
नया वोट बनवाने हेतु: नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के साथ आवश्यक दस्तावेज व घोषणा-पत्र जमा करें।
संशोधन/त्रुटि सुधार हेतु: नाम, पता, आयु या फोटो में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरें।
नाम कटवाने/आपत्ति हेतु: किसी अपात्र, मृत या स्थानांतरित व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन करें।
ऑनलाइन आवेदन के लिए नागरिक आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in का उपयोग कर सकते हैं या किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
#AmbalaNews #AmbalaCity #VoterRevision2026 #SDMAmbala #ElectionCommission #VoterRegistration #HaryanaElections #BreakingNews #HaryanaNews
Previous
जाखल: म्योंद कलां स्कूल में नशे के खिलाफ सांस्कृतिक कार्यक्रम; SP निकिता खट्टर बोलीं- प्रतिभा को सही दिशा मिले तो विद्यार्थी रच सकते हैं इतिहास
Next