22/07/26

अम्बाला: SMAM योजना के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन ड्रॉ संपन्न; रोटावेटर और लेजर लेवलर के 843 किसानों का चयन

जे कुमार अम्बाला, 22 जुलाई 2026: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान (Subsidy) प्रदान करने के लिए ऑनलाइन ड्रॉ का आयोजन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक गर्ग (HCS) की अध्यक्षता में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।

सहायक कृषि अभियंता इं. ओम प्रकाश महिवाल ने बताया कि ड्रॉ के माध्यम से रोटावेटर के लिए 576 और लेजर लैंड लेवलर के लिए 267 किसान लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के सभी 84 पात्र आवेदकों तथा अन्य प्राथमिक कृषि यंत्रों के आवेदकों का भी योजना की शर्तों के तहत चयन किया गया है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 25 प्रतिशत किसानों की प्रतीक्षा सूची (Waiting List) भी तैयार की गई है।

उप कृषि निदेशक डॉ. जसविंदर सैनी और कृषि विशेषज्ञों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में चयनित सभी किसानों से अपील की गई है कि वे 25 जुलाई 2026 तक अपने आवश्यक दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता, अम्बाला कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि समय पर अनुदान राशि जारी की जा सके।

#AmbalaNews #SMAMScheme #FarmersSubsidy #AgricultureHaryana #AmbalaUpdate #KisanYojna #HaryanaAgri

Previous

LADC सिस्टम के खिलाफ चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन का बड़ा कदम: भूख हड़ताल शुरू; पुरानी पैनल व्यवस्था बहाल करने की मांग

Next

प्रजातंत्र में जलसे, जूलुस, धरने व प्रदर्शन व अपनी आवाज उठाने का अधिकार सभी को है, जबरन लोकसभा में आना किसी लोकतंत्र में अनुमति नहीं- अनिल विज