07/03/25

स्टारशिप रॉकेट में एक बार फिर ब्लास्ट, आसमान में ही फटा

आरएस अनेजा, 07 मार्च नई दिल्ली

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को हाल ही में एक बड़ी असफलता का सामना करना पड़ा। गुरुवार को टेस्ट उड़ान के दौरान स्टारशिप रॉकेट ने उड़ान भरने के बाद संपर्क खो दिया, और इसके कुछ ही मिनटों बाद, फ्लोरिडा में सूर्यास्त से ठीक पहले रॉकेट बलास्ट हो गया। इससे पहले भी कंपनी को इस तरह की विफलता का सामना करना पड़ा था।

करीब दो महीने पहले, स्पेसएक्स के रॉकेट ने तुर्क और कैकोस द्वीप समूह में उड़ान भरने के बाद विस्फोट हुआ था, जिससे कंपनी की उम्मीदों को झटका लगा था।. अब, गुरुवार को कंपनी ने फिर से एक नया स्टारशिप रॉकेट लॉन्च किया, लेकिन जैसे ही रॉकेट उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद, उसका संपर्क टूट गया और वह पृथ्वी पर गिरकर बिखर गया।

इस टेस्ट उड़ान का उद्देश्य अंतरिक्ष में मॉक उपग्रहों को भेजना था, लेकिन उड़ान के दौरान रॉकेट के 150 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद ही यह दुर्घटना घटी. स्पेसएक्स के फ्लाइट कमेंटेटर डैन हुओट ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, और अब हम इसके लिए बेहतर तैयारी कर चुके हैं.

अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने के लिए बुक किया

नासा ने स्टारशिप को 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने के लिए बुक किया है, और एलन मस्क का लक्ष्य मंगल ग्रह तक मानव यात्रा करने का है. इस समय कंपनी स्टारशिप के जरिए अंतरिक्ष में सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट बनाने की दिशा में काम कर रही है.

इस उड़ान में रॉकेट के पास चार मॉक उपग्रह थे, जो स्पेसएक्स के स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों से मिलते-जुलते थे, जो अब पृथ्वी की कक्षा में मौजूद हैं. हालांकि, उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण इन उपग्रहों को छोड़ा नहीं जा सका. अभी जारी जांच के अनुसार, रॉकेट में ईंधन लीक होने से आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप अंतरिक्ष यान के इंजन बंद हो गए।

Previous

जिला कलक्टर ने किया किसान रजिस्ट्री शिविरों का औचक निरीक्षण

Next

आज के मुख्य समाचार और इतिहास