07/03/25

नशामुक्त जीवन नायाब जीवन जागरूकता अभियान के तहत अम्बाला छावनी में फुटबाॅॅल मैच में खिलाड़ियों को किया जागरूक

अम्बाला, 7 मार्च (अभी) - अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है और इसके साथ-साथ जिला अम्बाला में नशे की रोकथाम, नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों बारे आम नागरिको विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान की भी शुरूआत की गई है, जिससे कि नागरिक विशेषकर युवा नशे से दूर रहकर अच्छे कार्यो में लगकर देश की उन्नति में भागीदार बनें। अम्बाला पुलिस द्वारा नशामुक्त अभियान के तहत बकेट चैलेंज, लोटा नमक व खेलकूद प्रतियागिता लगातार चलाई जा रही है। जिसमें युवावर्ग बाल्टी में भरे गन्दे पानी को फैंकते है और लोटा में नमक डालकर नशा ना करने की शपथ लेते है व खेलकुद प्रतियागिता से जुडकर नशा से दूर रहने की भी शपथ ली जाती है तीनों कार्य दर्शातेे है कि हम नशे को जड़ से खत्म करके समाज व देश को नशामुक्त बनाए।
इसी अभियान में आज 07 मार्च 2025 को प्रबन्धक थाना अम्बाला छावनी निरीक्षक अजैब सिहँ ने अम्बाला छावनी स्टेडियम में फुटबाॅल मैच के दौरान खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने बारे जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हम सब की भागीदारी जरूरी है तथा नशे के दुष्परिणामों बारे अधिक से अधिक जानकारी देकर आमजन को जागरूक करना है। मैच के दौरान विस्वा प्रकाश वालिया, अशोक विज फुटबाॅल लवर्ज वैलफेयर सोसायटी व सिटीजन अम्बाला छावनी मौजूद रहे।
 पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने युवाओं से अपील की हुई है कि वह नशे के विरूद्ध इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अम्बाला क्षेत्र को नशामुक्त बनाने व राष्ट्र निमार्ण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित

Previous

विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

Next

चूना पत्थर (लाइम स्टोन) के अवैध परिवहन में लिप्त एक डंपर को किया गया जब्त