30/08/26

अंकित हत्याकांड में भुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक और सह-आरोपी करण उर्फ कोना काबू, अब तक 6 गिरफ्तार

फतेहाबाद, 30 अगस्त (अन्‍नू): जिलेभर में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भुना पुलिस ने अंकित हत्याकांड में एक और सह-आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियोग संख्या 173 (दिनांक 10.06.2025) के तहत वांछित सह-आरोपी करण उर्फ जयकरण उर्फ कोना (निवासी वार्ड नंबर 7, भुना) को काबू किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने अंकित पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था।

मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार

थाना भुना प्रभारी उपनिरीक्षक कंवर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब करण उर्फ कोना की गिरफ्तारी के साथ इस हत्याकांड में पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या छह हो गई है। पुलिस टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और उसकी भूमिका की विस्तृत जांच की जा सके।

आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि काबू किए गए आरोपी को नियमानुसार माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

#BhunaNews #FatehabadNews #HaryanaPolice #AnkitMurderCase #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

Previous

बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई अदालत ने 13 दोषियों को सुनाई 5 साल की सजा, लगा 1.56 लाख रुपये का जुर्माना

Next

करनाल: नीलोखेड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग दर्जी की मौत, सुसाइड की आशंका