अंबाला: एस.डी. कॉलेज में एनएसएस और नगर निगम का संयुक्त स्वच्छता अभियान; "स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज" का दिया संदेश

जे कुमार अंबाला छावनी, 20 सितंबर 2026 : सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज, अंबाला कैंट की एनएसएस (NSS) इकाइयों द्वारा नगर निगम अंबाला सदर के विशेष सहयोग से कॉलेज परिसर में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश:

अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ कॉलेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई की। नगर निगम अंबाला सदर की ओर से पहुंचीं समन्वयक रितु शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी न केवल कॉलेज, बल्कि अपने घर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

सफाई केवल अभियान नहीं, दैनिक आदत बने:

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अल्का शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर हर नागरिक की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. मोहित बिंदलिश और डॉ. आरती अरोड़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। अभियान को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवक खुशी, माधव, शिवम और सिमरन ने अग्रणी भूमिका निभाई।

#AmbalaNews #SDCollege #AmbalaCantt #NSS #SwachhataAbhiyan #MunicipalCouncil #AmbalaUpdates #HaryanaNews #SwachhBharat #BreakingNews

Previous

करनाल: सिविल अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से फैला धुआं; मची अफरा-तफरी

Next

भिवानी के बहल में केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आग, चपेट में आईं कई रेहड़ियां व दुकानें; 6 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू