करनाल: सिविल अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से फैला धुआं; मची अफरा-तफरी
जे कुमार करनाल 20 सितंबर 2026 : करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सिविल अस्पताल परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नवजात शिशु वार्ड (SNCU) में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक तेज धुआं भरने लगा। वार्ड में धुएं का गुबार देखकर वहां मौजूद स्टाफ, डॉक्टरों और नवजात शिशुओं के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा:
घटना के वक्त स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में 15 से अधिक नवजात शिशु भर्ती थे। जैसे ही वार्मर और बिजली के बोर्ड से धुआं निकलता देखा गया, ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने बिना समय गंवाए आपातकालीन स्थिति को संभाला। सभी नवजात शिशुओं को तुरंत वार्मर से निकालकर सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट किया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
अस्पताल प्रशासन ने लिया स्थिति का जायजा:
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के अनुसार, एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में शॉर्ट सर्किट होने के कारण धुआं फैला था, जिस पर अग्निशमन उपकरणों की मदद से समय रहते काबू पा लिया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। परिसर की बिजली सप्लाई की तकनीकी जांच कराई जा रही है।
#KarnalNews #Karnal #CivilHospitalKarnal #SNCU #HospitalSafety #KarnalUpdates #HaryanaNews #BreakingNews #HaryanaUpdates
Previous
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता; घर आया नन्हा मेहमान
Next