डीएलसी सुपवा में तीन दिवसीय डिजाइन फेस्टिवल ‘सूत्रम’ शुरू: फैशन शो, क्राफ्ट वर्कशॉप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी मुख्य आकर्षण
जे कुमार रोहतक, 12 अगस्त 2026 : दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा), रोहतक में तीन दिवसीय डिजाइन फेस्टिवल ‘सूत्रम’ का आगाज 12 अगस्त से हो गया है। कुलगुरु डॉ. अमित आर्य के मार्गदर्शन और फैकेल्टी ऑफ डिजाइन की कोऑर्डिनेटर डॉ. शैली खन्ना के नेतृत्व में आयोजित यह महोत्सव 14 अगस्त तक चलेगा।
फेस्टिवल की शुरुआत 12 अगस्त की शाम को प्रसिद्ध कवि व गीतकार आलोक श्रीवास्तव की विशेष प्रस्तुति 'आलोकनामा' से होगी। दूसरे दिन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, जबकि 14 अगस्त को अंतिम दिन सुपवा के छात्र-छात्राओं द्वारा खुद तैयार किए गए परिधानों (वार्डरोब) का एक भव्य फैशन शो आयोजित किया जाएगा।
6 राज्यों की पारंपरिक कलाएं सीखेंगे छात्र:
'सूत्रम' के दौरान विद्यार्थियों को देश की विविधतापूर्ण कलाओं से रूबरू कराने के लिए 6 विशेष मास्टर क्लास (लाइव क्राफ्ट वर्कशॉप) का आयोजन किया जा रहा है। इनमें:
इन वर्कशॉप में शहर के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि वे विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर कला सीख सकें।
इसके अलावा, विश्वविद्यालय परिसर (सेंट्रल ऑडिटोरियम व रैंप ऑडिटोरियम) में छात्रों द्वारा फूड स्टॉल्स और नए इनोवेटिव स्टार्टअप्स के प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करेगी।
#DLCSUPVA #Sutram2026 #RohtakNews #DesignFestival #SUPVARohtak #HaryanaNews #FashionShow #ArtAndCraft
Previous
उपराष्ट्रपति ने वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सांसदों की 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को रवाना किया
Next