संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू: 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर युवा लें भाग
अभिकांत चंडीगढ़, 3 अगस्त 2026:
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। MyGov के सहयोग से आयोजित यह राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता 15 सितंबर 2026 तक संचालित रहेगी।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्विज का मुख्य उद्देश्य देश के इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय और विभाजन के दौरान लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग व राष्ट्रीय एकता के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस प्रतियोगिता में युवा, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी तथा आम नागरिक अधिक से अधिक संख्या में भाग ले सकते हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पर MyGov की ओर से डिजिटल ई-प्रमाण पत्र (E-Certificate) दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक पोर्टल quiz.mygov.in पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं और प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
#HaryanaNews #VibhajanVibhishika #MyGovQuiz #MinistryOfCulture #ChandigarhNews #EducationNews #BreakingNewsHaryana
Previous
अंबाला में हवाई हमले से बचाव के लिए होगी मॉकड्रिल; अतिरिक्त नियंत्रक प्रतिमा चौधरी ने ली बैठक
Next