अंबाला में हवाई हमले से बचाव के लिए होगी मॉकड्रिल; अतिरिक्त नियंत्रक प्रतिमा चौधरी ने ली बैठक
अभिकांत अंबाला, 3 अगस्त 2026 : नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) विभाग द्वारा किसी भी संभावित आपदा या आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को एक विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को एनआईसी कार्यालय सभागार में अतिरिक्त नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) श्रीमती प्रतिमा चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिमा चौधरी ने बताया कि 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे 'राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर' में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने की प्रक्रियाओं का अभ्यास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय त्वरित कार्रवाई और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करना है ताकि समय रहते जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। बैठक में प्लाटून कमांडर सतीश, स्टोर सुपरीटेंडेंट राकेश कुमार, सीडीआई नीरज कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#AmbalaNews #CivilDefence #AmbalaAdministration #MockDrill #HaryanaNews #AmbalaCity #EmergencyPreparedness #BreakingNewsAmbala
Previous
नूंह के गांव दादू को बड़ी सौगात: नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज मंजूर; हर साल 60 सीटों पर होंगे दाखिले
Next