एशियन चैंपियन बनकर करनाल लौटे गंगा का भव्य स्वागत; कजाकिस्तान के मुक्केबाज को हराकर जीता गोल्ड मेडल
अभिकान्त, 19 जुलाई करनाल : कजाकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर इतिहास रचने वाले मुक्केबाज गंगा का करनाल लौटने पर स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों द्वारा जोरदार व भव्य स्वागत किया गया।
गंगा ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के कड़े प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को धूल चटाकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खिलाड़ी की इस ऐतिहासिक स्वर्णिम सफलता से पूरे करनाल जिले और खेल जगत में जश्न का माहौल है।
#GangaBoxer #AsianChampion2026 #KarnalNews #GoldMedal #HaryanaSports #BoxingChampion #WelcomingHero #Danikkhabar #HaryanaTourism #ProudMoment
Previous
दैनिक खबर: आज 19 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
Next