19/07/26

दैनिक खबर: आज 19 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें:

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटने व लैंडस्लाइड से मची भारी तबाही, मासूम बच्चे समेत ११ लोगों की मौत; राजौरी में नदी उफान पर आने से बहीं २५० गाड़ियां, उत्तराखंड में भी केदारनाथ यात्रा प्रभावित।

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का सांकेतिक वॉकआउट;

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में ३ घंटे चली बैठक, टीएमसी के बागी गुट को बुलाने पर बिफरा विपक्ष, किरण रिजिजू बोले- सदन सुचारू चलाना सबकी जिम्मेदारी।

नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार की नदियां उफान पर:

सीतामढ़ी में बागमती नदी में ४० यात्रियों से भरी नाव पलटी; स्थानीय लोगों ने बचाई लोगों की जान, कई यात्री तैरकर सुरक्षित बाहर निकले, बड़ा हादसा टला।

दिल्ली हाईकोर्ट बोला–वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं:

दिल्ली हाईकोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की शिफ्टिंग याचिका पर सरकार से मांगा ३ दिन में जवाब; कोर्ट ने सरकारी अस्पताल ले जाने को जायज ठहराया, २४ जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई।

अभिषेक बोले- बंगाल में पुलिस की वर्दी में चोरी हुई:

बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर कार्रवाई पर कोलकाता हाईकोर्ट ने लगाई रोक; बनर्जी ने पुलिस पर लगाया 'वर्दी में चोरी' का बड़ा आरोप, भाजपा सरकार में कानून तोड़ने का दावा किया।

ईरान बोला- अमेरिका का MQ-9 ड्रोन मार गिराया:

ईरान की आईआरजीसी का खुजेस्तान में अमेरिकी एमक्यू-९ रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा, वीडियो जारी; अमेरिका की ओर से पुष्टि नहीं, उधर जॉर्डन मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर तेज किए हवाई हमले।

अमेरिका से 18 हजार भारतीय डिपोर्ट होंगे:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बड़े डिपोर्टेशन अभियान से अमेरिका में १८ हजार अनडॉक्युमेंटेड भारतीय निशाने पर; सैन्य विमानों से होगी वापसी, अपील व वकील का मौका नहीं, चार राज्यों में आईसीई टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू।

UNGA से पहले बयान:  न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का बयान;

संयुक्त राष्ट्र महासभा में आने वाले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी की कानूनी संभावनाओं पर विधि विभाग से कर रहे चर्चा, बोले- आईसीसी वारंट के तहत नेतन्याहू का स्थान द हेग में है।

कनाडा के जंगलों की भीषण आग का धुआं अमेरिका पहुंचा;

टोरंटो, न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी बने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर, कनाडा में ९५५ जगहों पर आग जारी, मिनेसोटा में अभूतपूर्व हालात के बाद आपातकाल घोषित।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

मध्य जिला पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण की आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन साझा करने वालों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान; पिछले पांच दिनों में १० आरोपित गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में १० एफआईआर दर्ज कर डिजिटल उपकरण किए जब्त।

दिल्ली के बवाना में बदमाशों ने वाटर सप्लायर को गोलियों से भूना:

दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द गांव में शनिवार सुबह दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पानी सप्लायर जोगिंदर की हत्या; वारदात से इलाके में फैली दहशत, पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर कर रही जांच।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में खौफनाक वारदात:

दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार रात सैलून से बाहर बुलाकर २० वर्षीय युवक इरफान की चाकू गोदकर निर्मम हत्या; वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, जांच में जुटी पुलिस।


दिल्ली HC के आदेश से 4 देशों में भारतीय वीजा सेवाएं प्रभावित:

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद विदेशों में भारतीय दूतावासों की वीजा और पासपोर्ट सेवाएं बाधित, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी; यूएई, कुवैत, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में ओसीआई व वीजा आवेदकों को हो रही भारी परेशानी।

हरियाणा में पैरा खेलों को मिलेगी नई दिशा:

हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ चयन, प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव चुनी गईं अध्यक्ष; खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्रदान करने और पैरा खेलों को मिलेगी नई दिशा।

पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग-१९ पर दर्दनाक सड़क हादसा,

वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे गौतमबुद्धनगर के २ युवकों की मौत व ३ गंभीर घायल; शनिवार रात दर्शन के लिए निकले थे कार सवार पांच दोस्त, पुलिस जांच में जुटी।

हरियाणा- टोल प्लाजा के सिक्योरिटी ठेकेदार को गोलियों से भूना:

हरियाणा के झज्जर-छारा-सोनीपत टोल के सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की शनिवार रात गांव के बाहर फोन कर बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या; बीच-बचाव में भतीजा मंजीत भी हुआ घायल, शराब पीने के दौरान रंजिश को लेकर हुआ था विवाद।

हरियाणा में आज से मानसून फिर सक्रिय होने के आसार,

२० से २२ जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी; अब तक सामान्य से ३५ प्रतिशत कम वर्षा, भीषण उमस और गर्मी के बीच कृषि विशेषज्ञों ने जताई फसलों में नुकसान की आशंका।

अम्बाला छावनी में अग्रवाल फेलोशिप क्लब के रक्तदान शिविर में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज;

बोले- समाज सेवा में नंबर वन हो हमारा शहर, संस्था को स्वैच्छिक कोष से १० लाख देने की घोषणा कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

अम्बाला कचहरी कम्पाउंड में फोटोस्टेट दुकान की नीलामी :

अम्बाला उपायुक्त कार्यालय के कचहरी कम्पाउंड में स्थित फोटोस्टेट दुकान की नीलामी २२ जुलाई २०२६ को सुबह ११ बजे होगी; नगराधीश अभिषेक ने बताया कि इच्छुक बोलीदाताओं को २५ हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी।

DLSA अंबाला द्वारा 34 साल पुराना विवाद मध्यस्थता से सुलझाया :

अम्बाला में विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से ३४ वर्ष पुराना जटिल दीवानी विवाद सुलझा; सीजेएम गीतांजलि गोयल और मध्यस्थ रेखा वर्मा ने 1992 से लंबित प्लॉट मामले का आपसी सहमति से कराया निपटारा।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

हरियाणा राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं  हो रही सुनिश्चित: मुख्यमंत्री

Next

एशियन चैंपियन बनकर करनाल लौटे गंगा का भव्य स्वागत; कजाकिस्तान के मुक्केबाज को हराकर जीता गोल्ड मेडल