03/09/26

अंबाला कैंट: GMN कॉलेज में ‘डिकोडिंग टुमारो’ विषय पर विशेष व्याख्यान; एआई और कोडिंग के भविष्य पर मंथन

जे कुमार 3 सितम्बर 2026 अंबाला कैंट : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और तेजी से बदलते तकनीकी करियर के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज, अंबाला कैंट में एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “डिकोडिंग टुमारो: हाउ एआई इज़ री-राइटिंग द रूल्स - कोड, डेटा एंड कैरियर्स” रहा।

कार्यक्रम के शुरुआत में पर्यावरण और तकनीक के बीच संतुलन का संदेश देते हुए डीन डॉ. प्रबलीन कौर और विभागाध्यक्ष श्री श्याम रहेजा ने पौधारोपण किया। इसके बाद मुख्य वक्ता 'कोडेरॉइडहब प्राइवेट लिमिटेड' के संस्थापक एवं निदेशक देवाशीष कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एआई सिर्फ एक तकनीकी विषय नहीं है, बल्कि यह भविष्य के रोजगार और काम करने की पूरी शैली को बदल रहा है। उन्होंने छात्रों को कोडिंग और डेटा के जरिए नए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स बनाने पर जोर दिया।

तकनीकी समझ और व्यावहारिक ज्ञान जरूरी:

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। डॉ. प्रबलीन कौर और श्री श्याम रहेजा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एआई की समझ और व्यावहारिक कौशल (Practical Skills) ही छात्रों को इंडस्ट्री की भावी आवश्यकताओं के अनुकूल तैयार करेंगे।

व्याख्यान के दौरान छात्रों ने एआई, डेटा साइंस और भविष्य के करियर ऑप्शंस को लेकर मुख्य वक्ता से कई सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

#AmbalaNews #GMNCollege #AmbalaCantt #ArtificialIntelligence #CodingAndData #TechLecture #AmbalaUpdates #HaryanaEducation

Previous

आज 3 सितंबर का इतिहास

Next

अंबाला: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने न्यू मिलाप नगर व पीली कोठी में डोर-टू-डोर जांचा बीएलओ का कार्य; मतदाता सूची सुधार की अपील