केसरी रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा: रसोई में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से युवक गंभीर रूप से झुलसा, चंडीगढ़ रेफर
जे कुमार अम्बाला, 14 जुलाई 2026: अम्बाला के केसरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मकान की रसोई में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में खाना बना रहा एक 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके और चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झुलसे हुए युवक को तुरंत मर्चेंट अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, केसरी रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाला युवक नवीन (परिवर्तित नाम) सुबह रसोई में चाय बनाने गया था। जैसे ही उसने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई, वैसे ही गैस सिलेंडर के फटे हुए पाइप से लीक हो रही गैस ने भयंकर आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने नवीन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि नवीन का शरीर करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया।
प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए अम्बाला के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-32, चंडीगढ़ (GMCH) रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच जरूर करें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
#AmbalaNews #GasCylinderAccident #KesriRailwayStation #AmbalaCantt #FireAccident #ChandigarhRefer #EmergencyNewsHaryana #BreakingNewsAmbala
Previous
सोनीपत में गोवंश से टकराई चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस, ढाई घंटे तक ट्रैक पर थमी रही ट्रेन की रफ्तार
Next