16/04/25

प्रताप सिंह बाजवा को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक; पंजाब सरकार को भेजा नोटिस

पंजाब, 16 अप्रैल (अभी): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने '50 बम' वाले बयान को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है।

सुनवाई के दौरान बाजवा को हाईकोर्ट ने राहत दी है। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 22 अप्रैल को होगी।

Previous

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले का अध्ययन करने के बाद ही राहुल गांधी व सोनिया गांधी को चार्जशीट किया है : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

Next

" भाजपा सरकार के हटते ही रद्द कर देंगे वक्फ बिल ". ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान; इमामों के साथ की बैठक