14/07/26

अंबाला में गूंजेगी श्याम नाम की गूंज: 10 सितंबर से सजेगा भव्य श्रीकृष्ण व खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव, निमंत्रण पत्र का विमोचन

अंबाला, 14 जुलाई (अन्‍नू): धार्मिक नगरी अंबाला में भक्ति का एक बड़ा सैलाब उमड़ने जा रहा है। श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव के निमंत्रण पत्र का सोमवार को श्रद्धापूर्वक विमोचन किया गया।

निमंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी अंकित महाराज, योगी दिनेश कांत जिंदल, अनिल और वेदप्रकाश जिंदल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए प्रभु के चरणों में प्रार्थना की।

श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में सजेगा दरबार (10 से 12 सितंबर का कार्यक्रम):

यह भव्य धार्मिक महोत्सव आगामी 10, 11 और 12 सितंबर को श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर प्रांगण (अंबाला सिटी) में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • 10 सितंबर: शाम 7:00 बजे विघ्नहर्ता गणेश पूजन के साथ इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत सुंदर मेहंदी रस्म का आयोजन होगा और कलाकारों द्वारा मनमोहक कृष्ण रासलीला की प्रस्तुति दी जाएगी।

  • 11 सितंबर: शाम 4:00 बजे अंबाला सिटी में बाबा श्याम की भव्य और आलौकिक निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे।

  • 12 सितंबर: शाम 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जहां बाबा का भव्य दरबार सजेगा और अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा।

देशभर से आ रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक बांधेंगे समां

महोत्सव के अंतिम दिन यानी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले संकीर्तन में बाबा को रिझाने के लिए देश के कोने-कोने से नामचीन भजन गायक पहुंच रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से:

  • जयपुर से आ रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक आयुष सोमानी

  • श्री मुक्तसर साहिब से सतगुरु दरबार वाले

  • अंबाला के लोकप्रिय गायक कपिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल व जतिन छाबड़ा अपनी मधुर आवाज से भजनों की गंगा बहाएंगे।

इस निमंत्रण पत्र विमोचन के शुभ अवसर पर सूरज मोहन, जेके ठुकराल, नितेश सिंगला, मयंक, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, गौरव गर्ग, मनीष सेठी और विपिन आनंद सहित समिति के तमाम सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।

#AmbalaNews #KhatuShyamSandhya #AmbalaCity #KrishnaJanmashtami #ShyamBhajan #AmbalaDevotional #BreakingNews #HaryanaNews #DanikKhabar

Previous

केसरी रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा: रसोई में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से युवक गंभीर रूप से झुलसा, चंडीगढ़ रेफर

Next

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी:मध्यप्रदेश