दैनिक खबर: आज 29  अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

शिमला में राष्ट्रपति मुर्मू ने 'द रिट्रीट' में लगाया खुमानी का पौधा:

खुद पानी देकर दिया पर्यावरण का संदेश; हेरिटेज इमारत और गार्डन की सुविधाओं का जायजा लेकर पर्यटकों के अनुभव को परखा।

काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य भक्ति:

बाबा विश्वनाथ के दरबार में 20 मिनट की विशेष पूजा, गेट पर 108 बटुकों ने किया शंखनाद; रोड शो के बाद हाथ में त्रिशूल लहराकर प्रधानमंत्री ने दिखाया जोश।

बंगाल में दूसरे चरण में भारी मतदान:

दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग; ममता ने CRPF पर लगाए गंभीर आरोप, बर्धमान में बम की सूचना से हड़कंप और भवानीपुर में सुवेंदु का घेराव।

पीएम मोदी ने किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन:

हरिद्वार तक विस्तार का किया बड़ा ऐलान; सपा-कांग्रेस को बताया विकास व नारी विरोधी, कहा- इन्होंने शक्ति वंदन अधिनियम का किया विरोध।

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में भारी हिंसा:

नादिया और शांतिपुर में भाजपा एजेंटों पर हमले; बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी व पार्षद भिड़े, कई सीटों पर मारपीट से मचा भारी बवाल।

परमाणु तनाव के बीच बड़ा उलटफेर:

ईरान बना परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का उपाध्यक्ष; अमेरिका ने नियुक्ति को बताया 'शर्मनाक', भारत समेत 120 देशों के समर्थन से न्यूयॉर्क में हुआ फैसला।

कराची में गैस संकट:

सिलेंडर की किल्लत से प्लास्टिक गुब्बारों में गैस भरकर खाना बनाने को मजबूर हुए लोग; ओरंगी टाउन में जान जोखिम में डाल रहे नागरिक, सुरक्षा की बड़ी अनदेखी।

लंदन में गोल्डर्स ग्रीन में दो यहूदियों पर चाकू से हमला:

आतंकवादी घटना मानकर जांच शुरू; हमलावर गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती होने से पूरे इलाके में फैला तनाव।

मैक्सिको में 50 लाख डॉलर का इनामी ड्रग लॉर्ड 'एल जार्डिनेरो' गिरफ्तार: 

सेना ने गढ्ढे से खींचकर निकाला; 'एल मेन्चो' के उत्तराधिकारी की गिरफ्तारी के बाद भड़की भीषण हिंसा, जल उठे वाहन।

दिल्ली निगम कार्यालय की तीसरी मंजिल से कूदकर ASI ने की आत्महत्या :

6 महीने से सस्पेंशन के चलते थे अवसाद में; बहाली न होने से परेशान राजकुमार सोलंकी की मौत से मचा हड़कंप।

दिल्ली इंद्रपुरी में हुई 70 लाख की सनसनीखेज डकैती का खुलासा:

मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद किए 53.40 लाख रुपये नकद, दिनदहाड़े वारदात से दहला था इलाका।

दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में दो बार चला अश्लील वीडियो:

चीफ जस्टिस की बेंच को रोकनी पड़ी कार्यवाही; साइबर पुलिस की IFSO यूनिट को शिकायत दर्ज, हड़कंप।

गाजियाबाद गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग:

20 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू; सोसाइटी पार्क के कारण दमकल को हुई भारी मशक्कत, सीएम योगी ने घटना का संज्ञान ले दिए जाँच के निर्देश।

ऑनलाइन गेमिंग में हारने पर BSc स्टूडेंट ने किया सुसाइड:

YMCA यूनिवर्सिटी के बीएससी छात्र ने बाथरूम में फौजी ताऊ की रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत; घर में मचा कोहराम, पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा दावा:

पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल, राघव चड्ढा और 7 सांसदों के आने से फूटी AAP की गठरी; बोले- 4 मई के बाद बंगाल में रात 2 बजे भी सुरक्षित घूमेंगी महिलाएं।

हरियाणा में मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी:

संभावित बाढ़ व सूखे से निपटने के लिए जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय; डॉ. सुमिता मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश।

गुरुग्राम में गैंगस्टर की 20 करोड़ की कोठी पर चला बुलडोजर:

सरपंच मर्डर समेत दर्ज हैं 15 केस; अपराध की कमाई से खड़ा किया साम्राज्य पुलिस ने किया जमींदोज।

अंबाला में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन :

डीसी अजय सिंह तोमर ने नदियों व नालों की सफाई के दिए सख्त निर्देश; घग्गर, टांगरी और मारकंडा की सफाई के साथ होगी 'बिफोर-आफ्टर' फोटो निगरानी।

अंबाला सरदार पटेल पुस्तकालय बना युवाओं का 'सफलता केंद्र':

अंकित बने CISF में सब-इंस्पेक्टर; 5 को मिली सरकारी नौकरी और 15 ने पास की प्रतियोगी परीक्षाएं, आधुनिक सुविधाओं ने बदली किस्मत।

नारायणगढ़ पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार:

हेरोइन तस्करी मामले में तीसरा आरोपी अंकुश गिरफ्तार; पहले पकड़े गए मुकेश और विनोद की निशानदेही पर हुई कार्रवाई, नशे के खिलाफ अभियान तेज।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान में हिंसा की खबरें। नादिया, शांतिपुर, कोलकाता और हुगली में झड़पें। ईवीएम छेड़छाड़ के आरोप।

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश में लहर, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत तय – ऊर्जा मंत्री अनिल विज