30/09/25

अम्बाला पुलिस के सेवा पखवाड़ा मे छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को किया जागरूक  

जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र खालसा हाई स्कूल अम्बाला शहर मेें छात्र/छात्राओं को व अग्रसेन चैक अम्बाला शहर में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।

डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।



इसी कड़ी में प्रबन्धक थाना यातायात अम्बाला ने अग्रसेन चैक के पास आॅटो रिक्शा/ई-रिक्शा पर रिफलैक्टर लगाकर आमजन को भी यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।



प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड नारायणगढ़ छात्र/छात्राओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।

पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।



कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।



पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।

#ambala #sp #police #sewapakhwada

Previous

हिमाचल सरकार ने कोटला बड़ोग में नशा मुक्ति केंद्र के लिए 5.34 करोड़ रुपये किए मंजूर

Next

पशु-पक्षी हमारे पर्यावरणीय तंत्र का भी हैं अभिन्न हिस्सा