दैनिक खबर: आज 12 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली :
गवर्नर ने दिलाई गोपनियता की शपथ: खानापारा में आयोजित भव्य समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह सहित दिग्गज नेता रहे मौजूद।
एनटीए ने नीट (यूजी) 2026 परीक्षा की रद्द:
पेपर लीक के आरोपों के बाद डीजी ने मानी गड़बड़ी, 22.79 लाख छात्रों को दोबारा देनी होगी परीक्षा; सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, हफ्तेभर में होगा नई तारीखों का ऐलान।
सनातन धर्म को खत्म करने की अपील पर फिर अड़े उदयनिधि स्टालिन:
विधानसभा में बोले—यह लोगों को बांटता है: शपथ ग्रहण में 'तमिल थाई वाझ्थु' के अपमान पर भी जताई नाराजगी; परंपराओं से समझौते पर दी चेतावनी।
नगर निगम भर्ती घोटाले में टीएमसी नेता सुजीत बोस गिरफ्तार:
10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई: 150 अवैध नियुक्तियों के बदले पैसे और फ्लैट लेने का आरोप; बेटे के साथ पहुंचे थे कार्यालय।
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस विभाग पर साधा निशाना:
गैंगरेप पीड़िता से रिश्वत मांगने पर जताई नाराजगी: ऐसे पुलिसकर्मियों को डूब मरना चाहिए; मोतिहारी की घटना का जिक्र कर दी कड़ी चेतावनी।
पाकिस्तानी एयरबेस पर ईरानी सैन्य विमानों को मिली शरण:
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा: अप्रैल में ईरान ने नूर खान बेस पर भेजे थे खुफिया विमान; अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल।
यूएई ने ईरान की ऑयल रिफाइनरी पर किया गुप्त सैन्य हमला:
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लावान द्वीप स्थित संयंत्र को बनाया निशाना; भीषण आग से उत्पादन ठप होने का दावा।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका:
2 पुलिसकर्मियों सहित 7 लोगों की मौत और 23 घायल, लक्की मरवत के व्यस्त चौराहे पर हुआ ब्लास्ट; ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे वार्डन बने आतंकियों का निशाना, जांच शुरू।
डोनल्ड ट्रंप ने पूर्व नेवी सील कैमरन हैमिल्टन को बनाया FEMA का नया प्रमुख:
पिछले साल पद से हटाए जाने के बाद हुई चौंकाने वाली वापसी: एजेंसी के अस्तित्व का बचाव करने पर हुई थी छुट्टी।
दिल्ली से आगरा अब मात्र 60 मिनट में, जल्द शुरू होगी बुलेट ट्रेन की सौगात:
वाराणसी पहुंचने में लगेंगे महज 2.5 घंटे; दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में मिलेगी बड़ी राहत।
पालम कालोनी की आवासीय बिल्डिंग में लगी भीषण आग;
संकरी सड़क और अवैध पार्किंग के कारण 200 मीटर दूर फंसी रहीं दमकल की गाड़ियां: समय पर मदद न मिलने से बढ़ा संकट; स्थानीय लोग बचाव में जुटे।
दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष यादव 100 करोड़ के रिश्वत मामले में गिरफ्तार:
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: बेनामी संपत्तियों और वित्तीय गड़बड़ियों के मिले अहम सुराग; विभाग में हड़कंप, भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच तेज।
दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर बैरियर-फ्री सफर शुरू:
बिना रुके फर्राटा भरेंगे वाहन: मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम से समय और ईंधन की होगी बचत; स्थानीय ग्रामीणों को 20 किमी दायरे वाली छूट छिनने का डर।
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी:
रेवाड़ी की दीपिका ने 499 अंकों के साथ किया टॉप, कुल पास प्रतिशत रहा 84.67%; रोहतक की उदिता दूसरे और जींद की योगिता व मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं।
पानीपत में घहे की जंजीरों में जकड़ी मिली युवती:
पुलिस और सामाजिक संस्था ने छापे मारकर कराया मुक्त: अपनों ने ही बनाया था कैदी; 15 फीट लंबी जंजीर से बांधकर रखने का सनसनीखेज मामला।
निजी अस्पतालों की 'भ्रामक पैकेजिंग' पर हाईकोर्ट सख्त :
मरीजों से अतिरिक्त वसूली पर रद्द होगा लाइसेंस: स्वास्थ्य महानिदेशक को सभी अस्पतालों के उपचार पैकेजों के सत्यापन का निर्देश; जस्टिस बराड़ बोले—अब बर्दाश्त नहीं होगी धोखाधड़ी।
सोनीपत में बैटरी कारोबारी की 15 लाख की लूट की कहानी निकली झूठी:
पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा: पुलिस की वर्दी पहनकर आए युवकों पर लगाया था आरोप; संदिग्ध लगने पर एसीपी ने की पूछताछ।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत:
गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर टली सुनवाई: अब 14 मई को कोर्ट करेगा मामले पर विचार।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा फैसला:
अम्बाला के सदर बाजार चौक का नाम अब होगा 'महाराणा प्रताप चौक', निकलसन रोड का नाम भी बदला; मंत्री ने नगर परिषद को जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश।
अम्बाला नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए काउंटिंग स्टाफ को ट्रेनिंग:
एडीसी विराट ने दिए पारदर्शिता के निर्देश: ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा कार्य; लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी।
गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर आयोजित:
डॉ. समिधा शर्मा ने सिखाए स्वस्थ जीवन के गुर: विद्यार्थियों को मिला योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण; गर्मी से बचाव के विशेष उपाय बताए।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध : श्रम मंत्री अनिल विज
Next