दैनिक खबर: आज 10 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

सत्ता बदलते ही कांग्रेस ने डीएमके की पीठ में छुरा घोंपा:

बेंगलुरु में पीएम मोदी का बड़ा हमला; बोले- दशकों पुराने रिश्तों को कांग्रेस ने स्वार्थ के लिए नकारा।

तमिलनाडु में नए युग की शुरुआत:

थलापति विजय बने सूबे के नए मुख्यमंत्री; शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी रहे मौजूद, राज्यपाल अर्लेकर ने प्रोटोकॉल को लेकर विजय को टोका।

हिमंता बिस्वा सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान:

विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर; 12 मई को दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जेपी नड्डा ने किया एलान।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बड़ा खुलासा:

पाक-चीन-तुर्किये की 'ड्रोन तिकड़ी' ने रची थी बड़ी साजिश; भारतीय सीमा पर एक साथ दागे गए थे 900 से अधिक स्वॉर्म ड्रोन।

ISI की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे एमपी के तीन संदिग्ध:

दिल्ली का मंदिर और हरियाणा सैन्य कैंप थे निशाने पर; हाईवे पर स्थित ढाबा उड़ाने का भी था प्लान।

ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी:

तेल टैंकरों पर हमले हुए तो अमेरिकी ठिकानों को बनाएंगे निशाना; फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में भारी जवाबी कार्रवाई की दी धमकी।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला:

आत्मघाती विस्फोट और अंधाधुंध फायरिंग में 15 सुरक्षाकर्मी शहीद; पुलिस चौकी को बनाया निशाना, कई जवानों की हालत गंभीर।

इराक में इजरायल का गुप्त सैन्य अड्डा:

ईरान के खिलाफ अभियानों के लिए बनाया था ठिकाना; वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, अमेरिका को भी थी जानकारी।

कर्ज न चुकाना लुक आउट सर्कुलर का आधार नहीं:

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; 23 याचिकाकर्ताओं की एलओसी की रद्द, कहा—दंडात्मक कार्रवाई की समय पर हो समीक्षा।

गुरुद्वारा बंगला साहिब में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार:

एंडोस्कोपी और मिनी ओटी की शुरुआत; निजी लैब से बेहद कम खर्च पर होंगे 25 तरह के ऑपरेशन और गंभीर जांचें।

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, औरंगजेब से की तुलना:

संजीव अरोड़ा के यहां ईडी रेड पर भड़के आप संयोजक; भाजपा ने किया पलटवार, लगाया उगाही का आरोप।

अंबाला छावनी में शहीदों को नमन, पीएम मोदी करेंगे एशिया के सबसे बड़े स्मारक का उद्घाटन:

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दी जानकारी; 1857 की क्रांति के नायकों को मिलेगी भव्य श्रद्धांजलि।

हरियाणा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, रेवाड़ी में फर्जी मतदान पर हंगामा:

शाम 5 बजे तक 46.5% मतदान; भाजपा के पक्ष में फर्जी वोट डालते युवक धराया, कांग्रेस ने लगाया पैसे बांटने का आरोप।

माता मनसा देवी दरबार में अनिल विज ने परिवार के साथ टेका माथा:

सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मांगी दुआ; पंचकूला सिद्धपीठ में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं और प्रशासन ने किया भव्य स्वागत।

590 करोड़ के बैंक घोटाले में घिरे 5 IAS अफसर:

CBI ने पूछताछ के लिए मांगी अनुमति; IDFC और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक मामले में भ्रष्टाचार की जांच हुई तेज।

रिश्तों की मिसाल: दिल्ली पुलिस के जवान ने निभाया भाई का फर्ज;

नारनौल के पूर्व एनएसजी कमांडो महताब सिंह ने पेश की इंसानियत की अनूठी मिसाल, शादी में भावुक हुए लोग।

जाली नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार:

अंबाला पुलिस ने नडियाली कट से दबोचा; पंजाब से चोरी हुई थी बाइक, कोर्ट ने भेजा जेल।

अंबाला सीआईए-02 को बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय टायर चोर गिरफ्तार:

14 टायर, 17 रिम और ट्रक बरामद; हरियाणा-पंजाब में 40 से अधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम, आरोपी भेजा गया जेल।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

चंडीगढ़ नगर निगम 29 मई को करेगा ई-नीलामी: मासिक किराए पर आवंटित होंगी साइटें; 16 मई तक पंजीकरण का अवसर

Next

1857 के अमर शहीदों को नमन: अम्बाला छावनी में एशिया के सबसे बड़े स्मारक का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज