दैनिक खबर : आज 01 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
लोकसभा चुनाव 2026:
असम में पीएम मोदी की 'हैट्रिक' भविष्यवाणी; ममता का भाजपा पर 'लूट और झूठ' का वार, प्रियंका गांधी ने डिब्रूगढ़ में घेरा 'सिंडिकेट राज' वाली सरकार।
असम के चाय बागान में पीएम मोदी का 'देसी अंदाज';
केरल में राहुल गांधी ने बस में किया आम लोगों के साथ सफर, महिलाओं और युवाओं से जानी मन की बात।
आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन बिल 2026 लोकसभा में पास:
अमरावती को मिला एकमात्र स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा; वॉयस वोट से मिली मंजूरी, विपक्षी सांसदों का एफसीआरए बिल पर भारी हंगामा।
बंगाल मतदाता सूची सुधार:
60 लाख में से 47 लाख आपत्तियों का निपटारा; सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की रिपोर्ट पर जताई खुशी, 7 अप्रैल तक सभी लंबित मामलों के समाधान की उम्मीद।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए उप प्रमुख:
साउथ ब्लॉक में संभाला कार्यभार; 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान साउदर्न कमांड का नेतृत्व करने वाले जनरल ने शहीद वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि।
ईरान में सत्ता संघर्ष:
सरकार और IRGC के बीच बढ़ता तनाव; राष्ट्रपति पजशकियान और सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बीच संवादहीनता की खबरें, सैन्य तख्तापलट की आशंका।
बगदाद में अमेरिकी पत्रकार शैली किटल्सन का अपहरण;
अल-सादून स्ट्रीट पर बगदाद होटल के पास से अज्ञात हमलावरों ने किया अगवा, वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
ट्रम्प की NATO से बाहर निकलने की धमकी:
गठबंधन को बताया 'कागजी शेर' और पुतिन का भी दिया हवाला; ईरान युद्ध में साथ न देने पर अमेरिका के नाटो छोड़ने पर 'गंभीर विचार' से हड़कंप।
लास वेगास में F-35 फाइटर जेट क्रैश:
नेवादा टेस्ट एंड ट्रेनिंग रेंज के प्रतिबंधित क्षेत्र में गिरा विमान; पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर बचाई जान, हादसे के कारणों की जांच शुरू।
पुरानी गाड़ी को EV में बदलें:
दिल्ली-एनसीआर में 10-15 साल पुरानी पेट्रोल-डीजल कारों को कबाड़ होने से बचाने का बेहतरीन मौका; 50,000 की सरकारी सब्सिडी और ईंधन के खर्च से मुक्ति।
सावधान: फर्जी नो-एंट्री पास पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सख्त;
पकड़े जाने पर वाहन होगा जब्त और दर्ज होगी FIR, जालसाजी के दो मामलों में पुलिस ने शुरू की कड़ी कानूनी कार्रवाई।
IARI के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी बधाई:
वैज्ञानिकों के 'लैब टू लैंड' योगदान और हरित क्रांति में भूमिका की सराहना; नवाचार से किसानों को सशक्त बनाने पर दिया जोर।
एलजी तरनजीत सिंह संधू का 'मेट्रो संवाद':
द्वारका में डीडीए प्रोजेक्ट्स की समीक्षा के बाद किया मेट्रो सफर; पदक विजेता नन्हे घुड़सवारों के साथ स्टेशन पर जमीन पर बैठकर किया भोजन।
हरियाणा में टोल टैक्स का झटका:
आज से नेशनल हाईवे पर सफर हुआ महंगा; द्वारका एक्सप्रेसवे का बजघेड़ा सबसे महंगा पॉइंट, जानें आपके रूट पर कितनी जेब ढीली होगी।
हरियाणा की अनाज मंडियों में 'कच्ची पर्ची' व्यवस्था पर लगी रोक:
हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद सरकार सख्त; पूर्व वैज्ञानिक डॉ. लाठर की याचिका पर ऐतिहासिक फैसला, किसानों के शोषण पर लगेगी लगाम।
हरियाणा बनेगा जलवायु-अनुकूल राज्य:
100 करोड़ से 'हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंट फंड' की होगी स्थापना; मंत्री राव नरबीर सिंह ने 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन और हरित निवेश का रखा लक्ष्य।
हैफेड का स्पष्टीकरण:
सूरजमुखी एमएसपी पर भ्रामक खबर का खंडन; संशोधित निर्देश पहले ही जारी, चालू वर्ष के लिए 7721 प्रति क्विंटल है सूरजमुखी का सही एमएसपी।
अम्बाला मंडी में रबी खरीद की तैयारियों का लिया जायजा:
प्रधान सचिव विजय दहिया ने सभी 15 मंडियों की 'जियो फेंसिंग' और गेट पास के लिए ट्रैक्टर नंबर प्लेट अनिवार्य; रबी सीजन के लिए प्रशासन अलर्ट।
अग्निवीर भर्ती 2027:
हरियाणा और चंडीगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 10 अप्रैल तक बढ़ी; भर्ती कार्यालय अंबाला ने दी जानकारी, समय रहते ऑनलाइन आवेदन की सलाह।
अम्बाला बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत:
2 अप्रैल को विद्युत सदन में शिकायतों के निवारण हेतु लगेगी विशेष बैठक; 50,000 तक के वित्तीय विवादों का मौके पर होगा समाधान।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार