दैनिक खबर : आज 19 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
राष्ट्रपति ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन:
राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की; सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- आस्था का होता था अपमान।
असम-बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी:
असम में सीएम हिमंता समेत 88 उम्मीदवारों के नाम; बंगाल में रूपा गांगुली और निशीथ प्रामाणिक को मिला टिकट, दलबदलुओं पर जताया भरोसा।
पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस:
विदेश मंत्रालय ने कहा—वैश्विक समुदाय के लिए परीक्षा की घड़ी; पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा—देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं।
देशभर में कुदरत का कहर:
राजस्थान में ओलावृष्टि से दो की मौत, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; हरियाणा और हिमाचल में भी पारा गिरा।
विजयपुर सीट पर सुप्रीम कोर्ट से मुकेश मल्होत्रा को बड़ी राहत:
ग्वालियर हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए बरकरार रखी विधायकी; रामनिवास रावत को विधायक घोषित करने वाला आदेश हुआ खारिज।
ईरान पर मंडराया अस्तित्व का सबसे बड़ा संकट:
भारी सैन्य और नेतृत्व क्षति के बावजूद युद्ध लंबा खींचने पर अड़ा; अमेरिका-इजरायल के खिलाफ आक्रामक रुख से बढ़ी वैश्विक टेंशन।
वॉशिंगटन में हाई अलर्ट:
अमेरिकी सैन्य बेस फोर्ट मैकनेयर के ऊपर दिखे संदिग्ध ड्रोन; विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की सुरक्षा बढ़ाई गई, व्हाइट हाउस में आपात बैठक।
चीन की अमेरिका को कड़ी चेतावनी:
ताइवान मुद्दे पर 'चीन का खतरा' न फैलाए वॉशिंगटन; ईरानी नेता की हत्या की निंदा के साथ खाड़ी देशों में शांति की अपील।
ईद पर हिंसा रोकने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त:
दिल्ली सरकार और पुलिस से मांगा जवाब; होली पर हुई हत्या के बाद सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द पर चिंता।
दिल्ली विधानसभा की डिजिटल पहल:
ई-विधान पोर्टल पर 'विधान साथी' टैब लॉन्च; क्यूआर कोड से मोबाइल पर मिलेंगी सदन की कार्यवाही और प्रश्नों के उत्तर; विधायकों की राह हुई आसान।
शराब नीति भ्रष्टाचार मामला:
दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को थमाया नोटिस; ईडी की याचिका पर आरोपियों को जवाब देने के लिए मिला अतिरिक्त समय।
हरियाणा के बुजुर्गों के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा:
राज्य सरकार और आईआरसीटीसी के बीच एमओयू साइन; महानिदेशक मकरंद पांडुरंग ने कहा—ट्रेन के जरिए विभिन्न धामों के दर्शन करेंगे पात्र श्रद्धालु।
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल:
23 आईएएस अधिकारियों के तबादले; राजा शेखर वुंडरू और एके सिंह के विभाग बदले, साकेत कुमार हुए और भी पावरफुल।
कृषि विकास के लिए 1122 करोड़ की मंजूर:
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मशीनीकरण और पराली प्रबंधन को दी प्राथमिकता; किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर।
हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार:
मंत्री आरती सिंह राव ने 22 जिलों में स्थापित किए एनसीडी क्लिनिक; 1 करोड़ से अधिक स्क्रीनिंग के साथ हृदय रोगों और कैंसर की होगी मुफ्त जांच।
अंबाला में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज:
मोबाइल ऐप से पहली बार होगी डिजिटल काउंटिंग; नोडल अधिकारी अभिषेक गर्ग ने फील्ड ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण, 1 मई से शुरू होगा जमीनी कार्य।
अंबाला समाधान शिविर :
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने पेंशन और फैमिली आईडी की शिकायतों पर दिए निर्देश; अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए 1 अप्रैल तक होगा पंजीकरण।
अंबाला में बोर्ड परीक्षाओं का औचक निरीक्षण:
उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने जांची सुरक्षा व्यवस्था; नकल मुक्त परीक्षा के लिए सरकार की सराहना, गृह विज्ञान का पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow