दैनिक खबर : आज 16 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
BJP ने बंगाल और केरल चुनाव के लिए जारी की पहली सूची:
नंदीग्राम और भबानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को टिकट, केरल में राजीव चंद्रशेखर समेत 47 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान।
राज्यसभा चुनाव:
हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म; कांग्रेस और विपक्षी दलों में मची बड़ी टूट, कई विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, शाम को आएंगे नतीजे।
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार:
1200 हॉर्सपावर की शक्ति के साथ डीजल-इलेक्ट्रिक इंजन से किया गया कन्वर्ट; अब स्थानीय हाइड्रोजन उत्पादन से तकनीक को सस्ती और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का फोकस।
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:
सीजेआई सूर्यकांत की बेंच एक हफ्ते बाद करेगी सुनवाई; सीबीआई को सौंपी जांच, गृह मंत्रालय ने मामलों से निपटने के लिए उच्च स्तरीय समिति का किया गठन।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच राहत:
सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम रखेगी स्थिर; 110 डॉलर प्रति बैरल तक उछाल के बावजूद आम जनता पर नहीं पड़ेगा बोझ।
मिडिल ईस्ट जंग के बीच राहत:
कतर से 32 लाख सिलेंडरों जितनी गैस लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा जहाज 'शिवालिक'; होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत आने वाला बना पहला LPG कैरियर।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव:
चीन ने सभी देशों से सैन्य अभियान तुरंत रोकने को कहा; राष्ट्रपति ट्रंप की युद्धपोत तैनात करने की अपील के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर बढ़ा विवाद।
इजराइल-ईरान जंग का 16वां दिन:
लेबनान में 8 लाख विस्थापित, दुबई के पर्यटन पर पड़ा गहरा असर; ईरानी हमलों से 'सुरक्षित स्थल' की छवि प्रभावित, बुर्ज अल अरब समेत तटों पर छाया सन्नाटा।
दिल्ली थाना प्रभारी लाइन हाजिर:
जनप्रतिनिधियों के कहने पर आरोपियों को छोड़ने वाला वीडियो वायरल; पुलिस विभाग में मची खलबली, अनुशासनहीनता पर उच्चाधिकारियों ने की कड़ी कार्रवाई।
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025:
ममता कालिया के संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' और नवतेज सरना के उपन्यास को मिला सम्मान; 31 मार्च को नई दिल्ली में 24 भाषाओं के लेखक होंगे पुरस्कृत।
इग्नू जून सत्र परीक्षा 2026:
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क भरें फॉर्म; 24 अप्रैल तक लेट फीस के साथ मौका, छात्रों के लिए पंजीकरण अनिवार्य।
दिल्ली में ट्रांसजेंडर यात्रियों को बड़ी सौगात:
सीएम रेखा गुप्ता ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर को दी मंजूरी; महिलाओं की तर्ज पर अब ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगी फ्री यात्रा।
हरियाणा राज्यसभा चुनाव:
90 में से 88 वोट डले, इनेलो विधायकों का बहिष्कार; मुख्यमंत्री सैनी ने किया पहला मतदान, व्हीलचेयर पर पहुंचे अनिल विज, हुड्डा खेमे में दिखी सियासी हलचल।
फतेहाबाद:
नेशनल हाईवे के पास गोली लगने से पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल; वीडियो में खुद लोगों से अस्पताल ले जाने की गुहार लगाते दिखे, प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर।
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात:
पारिवारिक कलह के चलते 23वीं मंजिल से बेटी संग कूदा पिता; मासूम और युवक की मौके पर ही मौत, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
हरियाणा बोर्ड परीक्षा:
जींद के झमोला केंद्र पर हिंदी का पेपर रद्द; चपरासी के मोबाइल में मिले उत्तर, अब 25 मार्च को जुलाना में होगी दोबारा परीक्षा, नकल पर बोर्ड का कड़ा एक्शन।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विधि-विधान से की माता की अस्थियां विसर्जित;
87 वर्ष की आयु में हुआ था निधन, मुख्यमंत्री सहित दिग्गजों ने दी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि।
अम्बाला साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
मोबाइल हैक कर 9 लाख की ठगी करने वाला अकाउंट होल्डर यूपी से गिरफ्तार; आरोपी ने सुखजिन्द्र सिंह के नाम पर फर्जी लोन भी करवाया था।
अंबाला कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर शुरू;
प्याज और लहसुन की उन्नत खेती और जैविक तकनीक पर मिला मार्गदर्शन, समापन पर किसानों को मिलेंगे मुफ्त बीज किट।
अंबाला पुलिस की 'पाठशाला':
पीकेआर जैन कॉलेज में छात्राओं को डायल-112 और ट्रिप मॉनिटरिंग ऐप के प्रति किया जागरूक; महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों पर विशेष जोर, मौके पर डाउनलोड कराया ऐप।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ।
नमस्कार।
#BreakingNews #TopHeadlines #IndiaNews #HaryanaUpdate #DailyBulletin #NewsSummary #Danikhabar