29/03/25

कर्नल से मारपीट का मामला: हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकारा, पूछा-अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई

पंजाब, 29 मार्च (अभी): आर्मी अधिकारी पर हमले के दोषी पुलिस अधिकारियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि दोषी अधिकारियों की पहचान होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी न होने का क्या कारण है, आखिर अब तक पुलिस ने किया क्या है।

कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए उन पर हुए हमले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की मांग की है, क्योंकि उन्हें पंजाब पुलिस की जांच पर संदेह है और इसमें पक्षपात व देरी का आरोप लगाया है। बाठ वर्तमान में नई दिल्ली स्थित आर्मी हेडक्वार्टर्स में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 मार्च की रात पंजाब पुलिस के चार इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों और उनके हथियारबंद अधीनस्थों ने बिना किसी उकसावे के उन पर और उनके बेटे पर हमला किया।

Previous

चैत्र नवरात्रि पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध

Next

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने रेवाड़ी जिले को 9.70 करोड़ रुपये की लागत का सिंथेटिक ट्रैक भेंट किया