22/02/25

किसान नेताओं और केंद्र की बैठक शुरू : चंडीगढ़ में किसानों से बात करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

चंडीगढ़, 22 फरवरी (अभी) : प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्र के बीच शनिवार (22 फरवरी, 2025) की शाम को नए दौर की वार्ता होगी, जिसमें फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों पर चर्चा होगी. बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच गए हैं. साथ ही किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी पहुंचे हैं.

केंद्र सरकार की ओर से शिवराज चौहान के साथ प्रह्लाद जोशी भी मीटिंग के लिए पहुंच गए हैं. पीयूष गोयल भी थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं. वहीं, पंजाब की तरफ से मंत्री हरपाल चीमा, गुरमीत सिंह खुडियां और लाला चंद कटारूचक मीटिंग में हिस्सा लेंगे. 28 किसानों का डेलिगेशन भी मीटिंग में हिस्सा लेगा. केंद्र सरकार और किसानों की मीटिंग में शामिल होने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी पहुंचे.

Previous

दिल्ली एम्स : दुर्लभ, गठिया व दूसरे रोग से पीड़ित मरीजों को मिलेगी भर्ती होने की सुविधा, 20 बेड का वार्ड तैयार

Next

जटूसाना-गुरावाड़ा क्षेत्र में औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे-राव नरबीर सिंह