04/05/25

चंडीगढ़ में बरसात के साथ हुई रविवार की शुरुआत, सुबह रुक-रुक कर गिरी पानी की बूंदें

चंडीगढ़, 04 मई (अभी): चंडीगढ़ के कई हिस्सों में रविवार को सुबह करीब 5:45 बारिश शुरू हो गई, जो अधिकतर इलाकों में रुक-रुक कर एक से दो घंटे तक जारी रही। हालांकि कुछ इलाके ऐसे भी रहे जो सूखे रह गए,जहां बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। बारिश की वजह से तापमान सामान्य से नीचे आ गया है और सुबह 9 बजे करीब 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अब धूप खिल गई है।


सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को शनिवार को भी गर्मी से राहत मिली। हालांकि पारा पिछले 24 घंटे में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम से राहत मिली तो लोग अपने घरों से निकले और शहर के पार्क से लेकर सुखना लेख पर भीड़ बढ़ गई। खासकर शाम मौसम काफी अच्छा हो गया।

Previous

Kedarnath Heli Seva: जून माह के लिए सात मई से शुरू होगी टिकट की ऑनलाइन बुकिंग, इस समय खुलेगा पोर्टल

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के आम चुनाव में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और उनकी पार्टी को बधाई दी