नूंह के गांव दादू को बड़ी सौगात: नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज मंजूर; हर साल 60 सीटों पर होंगे दाखिले

अभिकांत चंडीगढ़, 3 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नूंह जिले के गांव दादू में नया 'राजकीय नर्सिंग कॉलेज' स्थापित करने की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इस नए सरकारी संस्थान में वार्षिक 60 सीटें स्वीकृत की गई हैं, जिससे मेवात और आसपास के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नूंह जैसे सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में इस कॉलेज की स्थापना से स्थानीय युवाओं, विशेषकर बेटियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह संस्थान न केवल क्षेत्र के प्राथमिक और द्वितीयक स्वास्थ्य केंद्रों को कुशल पैरामेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध कराएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा कर पूरे इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

#HaryanaNews #NuhNews #MewatUpdate #NursingCollege #ArtiSinghRao #NayabSaini #HaryanaGovt #EducationAndHealth #BreakingNewsHaryana

Previous

अंबाला: जनवादी व प्रगतिशील लेखक संघ ने आयोजित की संगोष्ठी; प्रेमचंद, शहीद उधम सिंह और मोहम्मद रफी को दी श्रद्धांजलि

Next

अंबाला में हवाई हमले से बचाव के लिए होगी मॉकड्रिल; अतिरिक्त नियंत्रक प्रतिमा चौधरी ने ली बैठक