चंडीगढ़ प्रशासन की बड़ी सौगात: सेक्टर-53 में 2,154 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र
अभिकान्त, 03 मई चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अस्पतालों पर बढ़ते मरीजों के बोझ को कम करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-53 में 13.6 एकड़ भूमि पर 2,154 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की महत्वाक्षी योजना को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से आने वाले मरीजों को विश्व स्तरीय उपचार उपलब्ध कराना है।
पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक ने इस विशाल परियोजना को हरी झंडी दिखाते हुए केंद्र सरकार से इसके लिए शीघ्र अंतिम स्वीकृति देने का आग्रह किया है। सेक्टर-53 में प्रस्तावित यह चिकित्सा केंद्र आधुनिकतम स्वास्थ्य तकनीकों और उपकरणों से लैस होगा, जिससे पीजीआई और जीएमसीएच-32 जैसे मौजूदा बड़े संस्थानों पर मरीजों का भारी दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। इस केंद्र के निर्माण से न केवल स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तत्काल और बेहतर इलाज मिल सकेगा। प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
#ChandigarhHealth #RegionalMedicalCentre #TricityNews #HealthInfrastructure #Sector53Chandigarh #MedicalNews #HealthCareDevelopment #ChandigarhAdministration #Danikkhabar
Previous
अंबाला: ढलौर में 7 जरूरतमंद बेटियों का विवाह, कुटिया संचालक ने पेश की सेवा की मिसाल
Next