दैनिक खबर: आज 25 जून , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

सरकार ने कहा- पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं:

विदेश मंत्रालय और सुप्रीम कोर्ट के बयानों के बाद पासपोर्ट व आधार को लेकर छिड़ी बहस; नागरिकता के पुख्ता सबूत पर उठे सवाल, विपक्ष और मशहूर हस्तियों ने कानूनी प्रावधानों पर जताई चिंता।

कोलकाता गोदाम हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर ११ हुई,

मलबे से छह और शव बरामद; सेना और एनडीआरएफ का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार।

कोलकाता में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार:

सड़कों पर जलभराव से लगा भारी जाम; तारातला गोदाम हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित, दिल्ली-एनसीआर समेत ६ राज्यों में प्री-मानसून की बारिश का अलर्ट जारी।

एक महीने बाद फिर शुरू हुई गुलमर्ग गोंडोला,

गुलमर्ग में तकनीकी खराबी के एक महीने बाद फिर शुरू हुई प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार सेवा; २५ मई को हवा में फंसे ३०० पर्यटकों के सफल रेस्क्यू के बाद जांच समिति की देखरेख में हुआ था मरम्मत कार्य।

हाईकोर्ट ने SP-SDM कुल्लू की ट्रांसफर के आदेश दिए:

कसोल के जंगलों में रेव पार्टियों पर कार्रवाई न होने से हिमाचल हाईकोर्ट सख्त; कुल्लू एसपी और संबंधित एसडीएम के ट्रांसफर के दिए आदेश, छह अगस्त को मामले की होगी अगली सुनवाई।

ट्रम्प बोले-ईरानी स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल गिरने के सबूत नहीं:

ईरान के स्कूल पर हुए हमले में अमेरिकी मिसाइल के इस्तेमाल से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का इनकार; पुराना बयान पलटते हुए कहा- पुख्ता सबूत नहीं, १७५ से ज्यादा मौतों वाले हादसे की जांच अब भी जारी।

वेनेजुएला में 39 सेकेंड के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही,

अब तक १६४ लोगों की मौत; स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण घरों में थे लोग, अमेरिकी एजेंसी ने जताई बड़े नुकसान की आशंका।

भारत ने दो साल बाद बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फिर शुरू की टूरिस्ट वीजा सेवाएं;

२८ जून से ढाका, चिटगांव सहित पांच प्रमुख केंद्रों पर स्वीकार किए जाएंगे आवेदन, मेडिकल वीजा की व्यवस्था रहेगी जारी।

ब्राजील के पत्रकार पेपे एस्कोबार का दावा;

इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने स्विट्जरलैंड में रची थी पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की हत्या की साजिश, धमकी मिलने के बाद इजरायल को बदलना पड़ा अपना प्लान।

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामला: 

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में पीड़िता की मां ने आरोपित के बेटे पर लगाया डराने-धमकाने का आरोप; ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई जमानत रद्द करने की मांग, दिल्ली पुलिस ने भी किया याचिका का समर्थन।

दिल्ली की संजय झील बनेगी नई, LG ने खुद किया निरीक्षण; 

पूर्वी दिल्ली की संजय झील के कायाकल्प और सौंदर्यकरण के लिए व्यापक कार्ययोजना शुरू; उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधु ने किया स्थानीय निरीक्षण, दल्लूपुरा एसटीपी से साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

दिल्ली के बाराखंबा रोड पर DCM बिल्डिंग में लगी आग:

दिल्ली के बाराखंबा रोड पर स्थित बहुमंजिला डीसीएम बिल्डिंग की पहली मंजिल में लगी भीषण आग; आठ दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कंप्यूटर और फर्नीचर खाक होने के बाद भी कोई हताहत नहीं।

यमुना बाजार के ओ-जोन क्षेत्र में डीडीए का बड़ा बुलडोजर एक्शन:

३०० से अधिक अवैध घरों को ढहाने की कार्रवाई शुरू; भारी सुरक्षा बल तैनात, प्रभावित लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट होने के निर्देश।

हरियाणा- छाती में गोली मारकर दादा की हत्या:

हरियाणा के करनाल में जमीन विवाद में पोते ने दादा की छाती में गोली मारकर की हत्या; १२ एकड़ जमीन के बंटवारे से नाराज चल रहा था आरोपी, वारदात के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार।

धर्मशाला में कार खाई में गिरने से युवक की मौत:

धर्मशाला के नरघोटा में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल; नाजुक हालत के चलते टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ किया गया रेफर, पुलिस जांच में जुटी।

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भाजपा ने लगाई २५ जून १९७५ की इमरजेंसी से जुड़ी प्रदर्शनी;

पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने किया अवलोकन, आपातकाल के अमानवीय अत्याचारों को याद कर जताया गहरा दुख।

अंबाला में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने ली बैठक;

मतदाता सूची त्रुटि रहित बनाने और जागरूकता फैलाने के दिए निर्देश, बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभाग होंगे सम्मानित।

अंबाला में समाधान शिविर को लेकर सीईओ जिला परिषद गगनदीप सख्त;

विभागों को दिए जनसमस्याओं के त्वरित निपटान के निर्देश, सोमवार और वीरवार को उपमंडल स्तर तक आयोजित हो रहे हैं शिविर।

अंबाला में आगामी मानसून को लेकर एसडीएम दर्शन कुमार ने किया बाढ़ प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण;

ड्रेनों, नालों और पंप हाउसों की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

HRMM मॉड्यूल्स के संचालन के लिए विभागों की जिम्मेदारी तय, मानव संसाधन विभाग करेगा 19 मॉड्यूल्स का संचालन

Next

ब्राजील 3-0 की धमाकेदार जीत से राउंड ऑफ 32 में पहुंचा