03/03/25

अम्बाला : 08 मार्च 2025 को इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा

अम्बाला, 03 मार्च (अभी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रवीण ने बताया कि आगामी 08 मार्च 2025 को इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन 08 मार्च 2025 को अम्बाला एवं नारायणगढ़ की सभी अदालतों में होना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने जन साधारण से अपील की हैै कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने केस को नेशनल लोक अदालत में निपटारा करवाना चाहता है तो वह संम्बधित न्यायलय में अपने केस को लगवा सकता है।


नेशनल लोक अदालत मे मनी रिकवरी संबधी मुकदमेें, अपराधिक मामले जिनमें कानूनी सुलह संभव है, बिजली व पानी बिल संबधी मुकदमें, वाहन दुर्घटना संबधी मुकदमें, पारिवारिक विवाद संबंधी मुकदमें, लेबर डिस्प्यूट सम्बन्धी मुकदमें, चेक बाउंस संबंधी मुकदमें, दीवानी केस संबधी मुकदमेें और समरी संबधी आदि मुकदमों का निपटारा किया जाएगा।

Previous

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है ; नगराधीश पूजा कुमारी

Next

किसान टोल-फ्री नंबर पर फसल नुकसान की सूचना दे सकते हैं: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा