18/03/25

प्रदेश के बजट में खेल पर दिए गए विशेष फोक्स स्वागत के योग्य -खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

चंडीगढ़, 18 मार्च (अभी) - हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधानसभा में पेश किए वर्ष 2025-26 के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट हरियाणा के युवाओं को प्रदेश की खेल नीति के अनुरूप अवसर मुहैया करवाएगा। आने वाले समय प्रदेश की नई खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल अवसंरचना को और अधिक सशक्त बनाने, उभरते खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने और राज्य को एक वैश्विक खेल शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए बजट 2025-26 में कई नए प्रस्तावों का प्रावधान किया है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के 5 विश्वविद्यालयों, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी में नए खेल उत्कृष्टता केन्द्र खोले

जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि बजट में वर्ष 2036 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में  हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा अधिक से अधिक मेडल लाने के उद्देश्य से 2036 विजयीभव’’ योजना का आरम्भ करने की बात कही गई है। जिसके लिए 20 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। यह किसी भी प्रदेश के बजट में की गई अनूठी पहल है। इससे हरियाणा के खिलाड़ी निश्चित रूप से प्रोत्साहित होंगे और मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप 2036 के ओलंपिक में हरियाणा का डंका बजेगा। इसी प्रकार  वित्त वर्ष 2025-26 में खिलाड़ी बीमा योजना के प्रस्ताव का भी बजट में प्रावधान किया गया है, जिसके तहत खिलाड़ियों को 20 लाख रूपये तक का मैडिकल कवरेज दिया जाएगा, जिसका

प्रीमियम सरकार के द्वारा भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार में बजट अखाड़ों को बेहतर बनाने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उच्च गुणवता बनाए रखने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए राज्य

स्तर पर प्रतिवर्ष 3 सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख रूपये का ईनाम दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 52 जिला स्तर पर 3 सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 15 लाख, 10 लाख और 5 लाख रूपये का ईनाम दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के खेल परिसरों के बेहतर परिचालन व रख-रखाव के लिए पायलट आधार पर दो खेल परिसरों को पीपीपी मोड पर चलाने के लिए दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2023-24 में शुरू की गई है, जिसमें आठ खेलों वॉलीबॉल, फुटबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, मुक्केबाजी, कुश्ती, जूडो व क्रिकेट के उपकरण नगर निकायों और पंचायतों के माध्यम से आबंटित किए जाने का प्रावधान है।

Previous

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर

Next

संस्कृति मंत्रालय, तमिलनाडु में राज्यव्यापी महोत्सव और शैक्षिक पहल के माध्यम से 'कम्ब रामायण' का पुनर्जागरण और सहेजना