किसान टोल-फ्री नंबर पर फसल नुकसान की सूचना दे सकते हैं: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 3 मार्च (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा हरियाणा क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से फसल खराबे की सूचना देने की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसान अपने संबंधित कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर 72 घंटे के भीतर अपनी फसल के नुकसान की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
वहीं, जो किसान इस योजना के तहत पंजीकृत नहीं हैं, वे हरियाणा फसल पूर्ति पोर्टल पर अपना नुकसान दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 'मेरी फसल, मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। कृषि मंत्री ने ऐसे किसानों से जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की।
श्री राणा ने सभी प्रभावित किसानों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फसल क्षति रिपोर्ट दर्ज करवाकर सरकार की सहायता योजनाओं का लाभ उठाएं।