03/03/25

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है ; नगराधीश पूजा कुमारी

अम्बाला, 03 मार्च (अभी) - मुख्य कार्यकारी शिवालिक डेवल्पमेंट बोर्ड एवं नगराधीश पूजा कुमारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है इसलिए समाधान शिविर में लोगों द्वारा जो भी शिकायतें एवं समस्याएं रखी जाती है उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करवाना सुनिश्चित करें।


नगराधीश सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के कॉफैस हॉल में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रही थी और समाधान शिविर के दृष्टिगत सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। इस दौरान उन्होंने समाधान शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुना और साथ ही मौके पर उनकी समस्याओं का समाधान करवाया। इस मौके पर समाधान शिविर में 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया।


उन्होंने बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के दिशा निर्देशानुसार जिले में जिला स्तर एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे बैठ कर समयबद्धता पूर्वक लोगों की समस्याओं का समाधान करते है। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, एआईपीआरओ अजीत सिंह, नगर निगम से सुपरिटेन्डेन्ट शेरसिंह, पीडब्लयूडी से जेई संदीप, कीड से डिम्पल, विजय कुमार के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

Previous

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीअमित शाह ने “डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला” का उद्घाटन किया

Next

अम्बाला : 08 मार्च 2025 को इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा