28/08/26

गृह मंत्री अमित शाह ने 'विश्व संस्कृत दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सभी को 'विश्व संस्कृत दिवस' की शुभकामनाएँ दीं।

X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा सभी को 'विश्व संस्कृत दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का मूल आधार संस्कृत भाषा जितनी प्राचीन है उतनी वैज्ञानिक भी है। संस्कृत में लिखे हमारे वेद, उपनिषद और शास्त्र सदियों से मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखा रहे हैं। संस्कृत भाषा को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने में अविस्मरणीय योगदान देने वाले सभी विद्वानों व आचार्यों को नमन करता हूँ।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सावन पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ दीं।

Previous

हिसार: नशा मुक्ति के लिए हिसार पुलिस की अनूठी पहल; घर-घर पहुंचकर पीड़ितों को दे रही दवा और परामर्श

Next

भाजपा हरियाणा ने 'सेवा संकल्प अभियान' के लिए की कार्यक्रम टोली की घोषणा, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम