भाजपा हरियाणा ने 'सेवा संकल्प अभियान' के लिए की कार्यक्रम टोली की घोषणा, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
हरियाणा , 28 अगस्त (अभिकान्त) : भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के निमित्त कार्यक्रम टोली की नियुक्ति कर दी गई है। यह अभियान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को सौंपी गई है। प्रदेश कार्यालय 'पंचकमल' पंचकूला से जारी सूची के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों के लिए गठित टोलियों का विवरण इस प्रकार है:
जन सेवक महाकुंभ: अनिल विज, कृष्णपाल गुर्जर, वेद फुला और मीना चौहान।
नमो सेवा गाथा: राव नरबीर सिंह, दीपक मंगला और गुरप्रीत कौर।
राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज: डा. अरविन्द शर्मा, अमरपाल राणा और संदीप श्योराण।
25 करोड़ युवा सपनो का भारत: महीपाल ढांडा, प्रदीप जैन और अजय खुंडिया (एससी मोर्चा)।
आंगन का उत्सव: श्रुति चौधरी, नताशा सिहाग और रिचा पाहवा (महिला मोर्चा)।
कहानी बदलाव की: श्याम सिंह राणा, जवाहर सैनी और अवनीत वड़ैच (अल्पसंख्यक मोर्चा)।
विकसित भारत संकल्प यात्रा: कृष्ण बेदी, अशोक गुर्जर और रवि बतान।
सेवा मेरा योगदान: विपुल गोयल (शहरी) और रविन्द्र बलियाला।
सेवा सेतू अभियान: कृष्ण पंवार (ग्रामीण), लतिका शर्मा, रणबीर गंगवा, गोपाल शर्मा, हरविन्द कोहली और महेश चौहान (किसान मोर्चा)।
रंगोली राष्ट्र: कु. आरती राव, लक्ष्मण यादव और नागेन्द्र शर्मा।
सेवा ज्योत यात्रा: गौरव गौतम, विकास दहिया और अक्षित दहिया (युवा मोर्चा)।
आर्शीवाद का दीया: राजेश नागर, सुनीता दुग्गल और सुनील इंजीनियर (ओबीसी मोर्चा)।
वीडियो बैंक: डा. संजय शर्मा, सन्दीप यादव हिन्दुस्तानी, अंकित गर्ग और रमेश सब्रवाल।
#BJPHaryana #SevaSankalpAbhiyan #DrArchanaGupta #HaryanaNews #PoliticalNews #Panchkula #DanikKhabar
Previous
गृह मंत्री अमित शाह ने 'विश्व संस्कृत दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं
Next