हिसार: नशा मुक्ति के लिए हिसार पुलिस की अनूठी पहल; घर-घर पहुंचकर पीड़ितों को दे रही दवा और परामर्श
हिसार, 28 अगस्त (अन्नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन (IPS) के नेतृत्व में हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान अब केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर एक संवेदनशील पहल का रूप ले चुका है। हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं का हाथ थामकर उन्हें इलाज और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सीधे उनके घर तक पहुंच रही है।
इसी कड़ी में टीम ने थाना आजाद नगर व अर्बन एस्टेट के अंतर्गत गांव सातरोड खुर्द और कैमरी रोड स्थित माल कॉलोनी में विशेष परामर्श व उपचार शिविर चलाया।
घर-घर जाकर दिया इलाज; नशा पीड़ितों को अपराधी नहीं, मरीज समझने की अपील:
14 पीड़ितों का कराया गया इलाज: अभियान के तहत टीम ने 3 नए नशा पीड़ितों की पहचान की। नागरिक अस्पताल हिसार के माध्यम से तथा घर-घर पहुंचकर कुल 14 नशा पीड़ितों को आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाएं व परामर्श उपलब्ध कराया गया।
तस्करों पर नजर, पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता: पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों की गुप्त जानकारी भी जुटाई।
परिवारों और समाज से अपील: हिसार पुलिस ने अपील की है कि नशा पीड़ित को समाज से अलग-थलग करने या छिपाने के बजाय उसे इलाज और सहयोग देकर मुख्यधारा में लाएं।
“नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल तस्करों तक सीमित नहीं है। हमारा प्रयास है कि नशे की गिरफ्त में फंसे हर व्यक्ति को इलाज और सम्मानजनक जीवन मिले। एक युवक का नशा छोड़ना पूरे परिवार का भविष्य बचाता है।”
— सिद्धान्त जैन, SP हिसार
#HisarNews #HisarPolice #DrugFreeHisar #NashaMuktHaryana #SiddhantJainIPS #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
फतेहाबाद: परशुराम चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर टोका तो भड़की महिला चालक; होमगार्ड जवान का छीना मोबाइल
Next