प्रजातंत्र के साथ कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा छलावा कर रही है, इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं : अनिल विज
चंडीगढ़, 7 जून - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने सत्र न बुलाने के संबंध में दिए गए ब्यान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जब सत्र होते हैं तो ये आते नहीं हैं, जब सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री जवाब देने लगते हैं, ये (कांग्रेस) वॉकआऊट कर जाते हैं।
मंत्री विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र के साथ कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा छलावा कर रही है, इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं हैं, खाली इनको छपास रोग है। बस अखबार में छपना चाहिए चाहे उल्टा छपे या सीधा छपे’’।
कुरुक्षेत्र में दीपेन्द्र सिंह हुडडा की गिरफतारी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘हम इनको क्यों मारेंगे। कानून व्यवस्था संभालने के लिए एजेंसियां होती है जिनका काम लोगों की जान-माल की रक्षा करना काम होता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके कृत्यों से ही हरियाणा की जनता हमें सरकार देती है, हम इनको क्यों मारेंगें’’!!!
-------------
#AnilVij #HaryanaNews #BhupinderSinghHooda #DeependerHooda #HaryanaPolitics #CongressVsBJP2026 #DanikKhabar #Ambala #Haryana #HaryanaMinisterAnilVij
Previous
रक्तदान ही जीवनदान : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला में निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
Next