रक्तदान ही जीवनदान : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला में निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
प्रत्येक रक्तदाता को अपने स्वैच्छिक कोष से 1100-1100 रुपए प्रदान कर हौंसला बढ़ाया
अंबाला, 07 जून - संत निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन ट्रस्ट द्वारा आज संत निरंकारी भवन रेस कोर्स रोड अम्बाला छावनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन, उर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए रिब्बन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित भी किया।
मंत्री अनिल विज ने संत निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने की सराहना की। उन्होनें कहा कि यह ट्रस्ट निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के हित में जो कार्य कर रहे है वह अनुसरणीय है। उन्होंने कहा कि सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में निरंकारी संस्था द्वारा जो कार्य किए जा रहे है उससे अन्य को भी पे्ररणा मिलती हैं। उन्होनें कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान आवश्य करना चाहिए।
रक्तदान करके हम अमूल्य जिन्दगीयों को बचा सकते हैं। उन्होनें यह भी कहा कि रक्त की आपूर्ति केवल मानव शरीर से ही सम्भव हैं, रक्त का और कोई वैकल्पिक साधन नहीं हैं और न ही रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार किया जा सकता हैं। उन्होनें इस मौके पर स्वैच्छा से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को 1100-1100 रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन ट्रस्ट अम्बाला के प्रधान नवतेज सेठी ने कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर अभिन्नदन किया और बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से रक्तदान अभियानों के माध्यम से मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित है। अब तक देश भर में 9,174 से अधिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15 लाख यूनिट रक्त दिया जा चूका हैं, जो मिशन को देश के सबसे बड़ी स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में से एक बनाता हैं।
इस मौके पर संत निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन ट्रस्ट अम्बाला के प्रधान नवतेज सेठी, संचालक सतीश सेठी, नगर परिषद् अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी अजय बवेजा, आरती सहगल, श्याम सुन्दर अरोड़ा के साथ-साथ संस्था के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Previous
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Next