21/05/25

राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएस अनेजा, 21 मई नई दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टविट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वीर भूमि पर प्रात: श्रद्धांजलि अर्पित की। सीनियर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली में वीर भूमि पर जाकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘‘मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

Previous

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष को सामूहिक उपनयन यज्ञोपवीत संस्‍कार कार्यशाला का आमन्‍त्रण और शेखावाटी सन्‍मार्ग भेंट

Next

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की अनुशंषा पर अलवर के उटोली ग्राम में पेयजल हेतु 58.86 लाख रूपये की राशि स्वीकृत