आरएस अनेजा, 17 मार्च नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
PM Modi Lex Fridman Podcast in Hindi: अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridman) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपना लगभग 3 घंटे का पाॅडकास्ट रिलीज कर दिया है. युवाओं को लेकर Lex Fridman के एक सवाल में पीएम ने कहा कि सफलता के लिए धैर्य और आत्मविश्वास आवश्यक है.
Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी के मुताबिक कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.
Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, 5 फरवरी 2020 से 5 फरवरी 2025 के बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने लगभग 400 करोड़ रुपये का टैक्स सरकार को अदा किया है.
NASA Astronaut Sunita Williams Return: जून 2023 से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की इसी सप्ताह पृथ्वी पर वापसी हो सकती है.
India Post GDS Recruitment 2025 in Hindi: डाक विभाग, संचार मंत्रालय ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेट्स लिंक जनवरी 2025 बैच के लिए एक्टिव कर दिया है.
FBI Alert: हाल ही में एफबीआई (FBI , Federal Bureau of Investigation) ने iPhone और Android यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की है, जिसमें Smishing टेक्स्ट यानी फिशिंग एसएमएस (Fishing SMS) से सावधान रहने को कहा गया है.
BSEB Result 2025 in Hindi: Bihar Board Result 2025 जल्द जारी किया जा सकता है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंत तक जारी कर सकती है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला, BLA विद्रोहियों ने उड़ाई बस, 90 जवानों को मारने का दावा।
मारा गया भारत का एक और दुश्मन अबु कताल, हाफिज सईद का था राइट हैंड।
बचपन बेहद गरीबी में बीता, पिता की चाय की दुकान से सीखे जीवन के सबक: पीएम मोदी।
केंद्र ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दी:चंद्रमा की सतह की स्टडी के लिए 250 Kg का रोवर ले जाएगा; ये चंद्रयान-3 से 10 गुना ज्यादा
मोदी बोले- पाकिस्तान ने हमेशा धोखा दिया:अमेरिकन AI रिसर्चर के पॉडकास्ट में कहा- नवाज को न्योता दिया, बदले में दुश्मनी मिली; ट्रम्प साहसी लीडर
वोटर ID-आधार लिंकिंग की अनिवार्यता पर 18 मार्च को बैठक:फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए जरूरी; फिलहाल 64 करोड़ वोटर्स का वोटर ID लिंक
गडकरी बोले- जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा लात:मंत्री पद नहीं मिला तो मर नहीं जाऊंगा, लेकिन अपने सिद्धांत पर अटल रहूंगा
मुस्लिमों को वापस आरक्षण के दायरे में लाने की कोशिश में ममता सरकार, विधानसभा चुनाव से तलाशा जा रहा रास्ता
’नहीं हटेंगे CM मान’, अटकलों पर केजरीवाल ने लगाई ब्रेक, बोले- महिलाओं को जल्द मिलेंगे हजार रुपये महीना
India-US Ties: ‘अमेरिकी जमीन पर भारत विरोधी गतिविधियां नहीं’; DNI तुलसी गबार्ड-अजित डोभाल की मुलाकात में सहमति
पाकिस्तान में हाफिज सईद के मरने की खबर, सोशल मीडिया में हड़कंप, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं
बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ में अभियान में 2 नक्सली गिरफ्तार : सुरक्षाबलों की रेकी कर नक्सलियों को देते थे सूचना, रास्तों को आईईडी लगाकर करते थे अवरूद्ध
इंफाल और गुवाहाटी में 88 करोड़ की मेथमफेटामाइन गोलियों की खेप जब्त, अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के 4 सदस्य गिरफ्तार
Punjab Encounter: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर ढेर, तीन के पैर में लगी गोली; हथियार बरामदगी के दौरान फायरिंग
Delhi : सीवर की सफाई करने उतरे एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; तीसरे पर जहरीली गैस का असर और डर
Ukraine: डोनेटस्क में बढ़ा तनाव, जेलेंस्की ने सशस्त्र बलों के स्टाफ प्रमुख को बदला; आन्द्रेई ह्नातोव को कमान
तीसरी बार भारत आएंगे Bill Gates, स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल परिवर्तन पर करेंगे चर्चा
कोहली बोले- मुश्किल दौर में खिलाड़ी के लिए परिवार अहम:वे अकेले रहना नहीं चाहते; BCCI ने दौरों पर परिवार साथ रखने पर पाबंदी लगाई है।
PM मोदी का 3 घंटे का इंटरव्यू, कहा- पाकिस्तान को पीस नहीं, प्रॉक्सी वॉर पर भरोसा; नवाज को शपथ में बुलाया, विश्वासघात हुआ
‘पाकिस्तान से शांति की हर कोशिश को मिली दुश्मनी और धोखा’, पड़ोसी देश से रिश्तों पर बोले पीएम
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान के आम लोग भी शांति चाहते हैं, क्योंकि वे भी आतंकवाद, हिंसा और अस्थिरता से परेशान हैं। उन्होंने कहा, निर्दोष बच्चों की हत्या हो रही है, अनगिनत जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं। कोई भी सामान्य नागरिक ऐसा माहौल नहीं चाहता
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन वह अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान को जल्द समझ आएगा कि शांति का रास्ता ही सही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में RSS से अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की है। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैंने RSS जैसे प्रतिष्ठित संगठन से जीवन का सार और मूल्य सीखा। मुझे उद्देश्यपूर्ण जीवन मिला
पीएम मोदी ने बताया कि बचपन में RSS की सभाओं में जाना हमेशा अच्छा लगता था। मेरे मन में हमेशा एक ही लक्ष्य रहता था, देश के काम आना। यही ‘संघ’ (RSS) ने मुझे सिखाया। आरएसएस इस साल 100 साल पूरे कर रहा है। आरएसएस से बड़ा कोई ‘स्वयंसेवी संघ’ दुनिया में नहीं है। आरएसएस को समझना आसान काम नहीं है, इसके कामकाज को समझना होगा। यह अपने सदस्यों को जीवन का उद्देश्य देता है।
PM मोदी बोले- ट्रम्प ने मेरे लिए प्रोटोकॉल तोड़े, उनके लिए अमेरिका तो मेरे लिए इंडिया फर्स्ट, हम दोनों के बीच अटूट भरोसा
शाह बोले- बोडो युवा ओलिंपिक की तैयारी में जुटें, कांग्रेस कहती थी बोडो क्षेत्र में शांति नहीं आएगी, यहां के युवा बंदूक छोड़ तिरंगा थामे हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहाटी के एक होटल में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और डीजीपी के साथ बैठक की। इसमें तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। राष्ट्रपति शासन वाले मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला बैठक में शामिल हुए
बजट सत्र के चौथे दिन भी हंगामे के आसार, अडाणी के एनर्जी प्रोजेक्ट पर टकराव संभव; कांग्रेस ने नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा बताया था
रायसीना डायलॉग के दसवें संस्करण का होगा उद्घाटन, 20 देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिल; न्यूजीलैंड के पीएम भी पहुंचे
बीजेपी ने 70 जिलों में अध्यक्ष घोषित कर साधे जीताय समीकरण, 25 को दोबारा मौका… नजर UP के 2027 के चुनाव पर
महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताने वाली बंगाल सरकार पर CM योगी ने साधा निशाना, कहा-होली पर उपद्रव नहीं संभाल पाए और उठाते हैं सवाल
उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने इस्तीफा दिया, निकल पड़े आंसू, कहा- आज खुद को साबित करना पड़ रहा; पहाड़ियों पर दिया था विवादित बयान
कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की लहर है और पार्टी जल्द सत्ता में आएगी। वहीं पार्टी में गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि- हर किसी को एकजुट होकर काम करना चाहिए और यह समय आपसी मतभेद भुलाने का है
चिंताजनक: भारत में युवाओं में बढ़ रहा किडनी रोग, देश में 13.24% प्रभावित; स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया
विदेशी-निवेशकों ने 15 दिन में बाजार से ₹30,015 करोड़ निकाले, 2025 में ₹1.42 लाख करोड़ के शेयर्स बेचे, कॉरपोरेट इनकम ग्रोथ में चिंताओं से यह बिकवाली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। अभी मार्च का आधा महीना ही बीता है, इसी बीच कई क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है
इतिहास
1861: इटली का एकीकरण संपन्न हुआ.
1905: महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश के क्वांटम सिद्धांत का विवरण दिया.
1920: बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म हुआ था.
1957: चीन के पड़ोसी देश फिलीपींस के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय की हवाई हादसे में मौत.
1962: भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म.
1969: गोल्डा मेयर इजराइल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.
1987: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.
1989: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन.
1990: बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म.
1994: रूस ने नाटो की शांति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया.
1996: क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की.
2004: नासा का मैसेंजर यान बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना.
2020: कोविड-19 महामारी के कारण भारत में तीसरी मौत दर्ज की गई और संक्रमितों की संख्या 126 पहुंची.
2024: सीरिया में कई ठिकानों पर इजराइल ने हवाई हमले किए थे.